अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवार्ड, रणदीप हुडा ने किया सरबजीत की बहन का अंतिम संस्कार - इस महीने की बड़ी खबरें

बॉलीवुड में इस महीने क्या क्या हुआ इसका पूरा ब्योरा लेकर हम आ चुके हैं। शनिवार की शाम को मुंबई के अंधेरी में चित्रकूट स्टूडियो में भीषण आग लग गई। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को वहां लव रंजन की अभी तक की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग करनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालक दल मामूली रूप से घायल होने से बच गया। घटना के वक्त अभिनेता रणबीर और श्रद्धा सेट पर मौजूद नहीं थे। शूटिंग का जरूरी सामान और जमीन पर रखे उपकरण जल गए हैं। बोनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया, "सब ठीक हैं। भगवान की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ है। आज सिर्फ बिजली गिरने का काम चल रहा था। सभी कल की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे। कल इसी सेट पर शूटिंग होनी थी।"

18 जुलाई को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी ने IANS से बातचीत में बताया कि वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय से उन्हें गुर्दे की भी बीमारी। ऐसे समय में जब रफी, किशोर और मुकेश की तिकड़ी, संगीत जगत पर राज करती थी, भूपिंदर सिंह की अलग आवाज़ ने अपनी पहचान बनाई थी। दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात दिन, दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता, हुज़ूर इस क़दर भी ना इतरा के चलिए, अकेला इस शहर में, बीती ना बिताई रैना जैसे गाने संगीत जगत में एक अलग मुकाम पा चुके हैं।

trending-celebs-of-the-month-ajay-devgn-3rd-national-award-randeep-hooda-last-rites-sarabjit-sister

जुलाई के महीने में कई स्टार्स खबरों में रहे जिनमें अक्षय कुमार, आमिर खान अपनी आने वाली फिल्मों की वजह से चर्चा में रहे तो वहीं अजय देवगन अपनी उपलब्धियों के कारण। अजय देवगन के साथ ही काजोल भी अपनी उपलब्धियों के कारण चर्चा में रहीं। लेकिन इस महीने सबसे ज़्यादा ट्रेंड में रहीं सुष्मिता सेन। पूरे महीने, सुष्मिता सेन और ललित मोदी अलग अलग कारणों से ट्रोल होते रहे। कभी सुष्मिता सेन को Gold Digger कहा गया तो कभी ललित मोदी की उम्र का मज़ाक उड़ाया गया। फटाफट पढ़िए इस महीने की सबसे बड़ी खबरें।

अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवार्ड

अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवार्ड

68वें राष्ट्रीय पुरस्कार का अनाउंसमेंट हुआ और अजय देवगन की तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर ने तीन नेशनल अवार्ड्स अपने नाम किए। जहां तान्हाजी ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया वहीं दूसरी तरफ, अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया। ये अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवार्ड है। इस बात का जश्न फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने मनाया तो वहीं अजय देवगन की पत्नी काजोल भी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश नज़र आईं। इसके अलावा तमिल एक्टर सूर्या की फिल्म सुरराई पोट्रू के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इस फिल्म का हिंदी रीमेक अब अक्षय कुमार कर रहे हैं।

ऑस्कर एकैडमी में काजोल

ऑस्कर एकैडमी में काजोल

2023 में होने वाले ऑस्कर समारोह के लिए इस साल काजोल को आमंत्रित किया गया। काजोल को अगले साल होने वाले 95वें अकादमी पुरस्कारों में फ़िल्मों के लिए वोट डालने का खास मौका मिलेगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा इस साल आमंत्रित किए गए 397 नए सदस्यों में काजोल के अलावा तमिल सुपरस्टार सूर्या, फिल्म निर्माता सुष्मित घोष, रिंटू थॉमस, रीमा कागती और पैन नलिन शामिल हैं। काजोल को ऑस्कर एकैडमी से मिले इस आमंत्रण से उनके पति अजय देवगन काफी खुश नज़र आए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की।

सलमान की अगली दो फिल्में

सलमान की अगली दो फिल्में

सलमान खान इस समय नो एंट्री सीक्वल और दबंग 3 सीक्वल में कन्फ्यूज़ हैं। सलमान खान के पास जहां अनीस बज़्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री है तो दूसरी तरफ तिग्मांशु धूलिया की दबंग 4। हालांकि, पहले, सलमान खान बजरंगी भाईजान सीक्वल पवन पुत्र भाईजान शुरू करने वाले थे लेकिन उस फिल्म की स्क्रिप्ट में फिलहाल समय लगेगा। भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद सलमान खान अनीस बज़्मी की नो एंट्री में एंट्री शुरू करने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं लेकिन उस फिल्म से जुड़ी अभी कुछ कानूनी दिक्कतें सुलझाना बाकी है।

रणवीर सिंह का बंगला

रणवीर सिंह का बंगला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के घर के बगल में ही अपना नया घर खरीदा है जिसकी कीमत 100 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। रणवीर सिंह ने एक सुपरहिट फिल्म की कमाई का पूरा पैसा इस बड़े घर में लगा दिया है। अपनी कीमत की तरह की यह काफी बड़ा और शानदार है। ये घर चार मंज़िलों पर बना है और रणवीर सिंह को इसके साथ 19 कार पार्किंग के स्लॉट मिले हैं।बंगले की कुल कीमत 119 करोड़ बताई जा रही है और ये 16 - 19 मंज़िल पर स्थित है। इस घर के लिए रणवीर सिंह ने 7 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी दी है।

अनीस बज़्मी की अगली फिल्म

अनीस बज़्मी की अगली फिल्म

भूल भुलैया के ब्लॉकबस्टर होने के बाद डायरेक्टर अनीस बज़्मी और उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा ज़ोरों पर हैं। जहां एक तरफ खबर थी कि वो वरूण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं वहीं अब खबर है कि अनीस बज़्मी की अगली फिल्म शाहिद कपूर के साथ होगी। लेकिन असल में अनीस बज़्मी, सबसे पहले, सलमान खान - फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर नो एंट्री सीक्वल पर काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में अनीस ने बताया कि वो कई कहानियों पर काम कर रहे हैं और उन्होंने वरूण और शाहिद से भी काफी पहले, फिल्मों का वादा किया हुआ है लेकिन वो पहले किस फिल्म पर काम करेंगे, ये फिलहाल तय नहीं है।

गूगल के टॉप सितारे

गूगल के टॉप सितारे

गूगल की छमाही रिपोर्ट में पिछले छह महीने में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए सितारों के नाम बाहर आए। इनमें कई भारतीय सितारों ने टॉप 100 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया। इस वर्ल्डवाइड लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जिनकी पिछले महीने हत्या कर दी गई। वहीं छठवें नंबर पर रहीं लता मंगेशकर जिनका फरवरी में निधन हो गया। इसके अलावा टॉप 50 में सलमान खान, शाहरूख खान, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, रणबीर कपूर रहे तो टॉप 100 में अजय देवगन, राम चरण तेजा, धनुष, सूर्या, प्रभास, सुशांत सिंह राजपूत, रजनीकांत, टाईगर श्रॉफ और वरूण धवन रहे।

रणदीप हुडा ने निभाया वादा

रणदीप हुडा ने निभाया वादा

रणदीप हुडा ने जब सरबजीत का किरदार निभाया था तो उन्होंने सरबजीत की बहन दलबीर कौर को एक वादा किया था। रणदीप हुडा उस वादे को पूरा करते हुए काफी इमोशनल दिखाई दिए। सरबजीत की बहन दलबीर कौर का शनिवार की रात, 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने सीने में तेज़ दर्द की शिकायत की जिसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने शरीर छोड़ दिया। रणदीप हुडा ने सरबजीत की बहन दलबीर कौर से वादा किया था कि उनके अंतिम संस्कार की रस्म वो ही पूरी करेंगे और अपना वादा पूरा करते हुए रणदीप हुडा ने ही दलबीर कौर को मुखाग्नि दी।

शाहरूख के 30 साल

शाहरूख के 30 साल

बॉलीवुड में 30 साल पूरे करने की खुशी में शाहरूख खान इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया जहां टाईगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया। टाईगर का कमेंट देखते ही शाहरूख खान ने कहा - मैं एक दोस्त से कहना चाहता हूं जो यहां पर है, दोस्त से ज़्यादा मेरे बच्चे की तरह है क्योंकि वो दादा का बेटा है। शाहरूख खान ने टाईगर को कहा - मैंने सिद्धार्थ के साथ तुम्हारी फिल्म वॉर देखी है और मैं एक्शन के लिए प्रेरित हुआ। मैं तुम्हारे जैसा एक्शन नहीं कर पाऊंगा लेकिन पूरी कोशिश करूंगा। शाहरूख खान ने टाईगर श्रॉफ से ये भी बताया कि वो टाईगर की तरह बाईसेप्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X