अमिताभ बच्चन - दीपिका पादुकोण मूड ऑफ द नेशन, शेफाली शाह - अभिषेक बच्चन ने जीते IFFM, इस हफ्ते की बड़ी खबरें

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई सितारे ट्रेंड होते रहे। जहां एक तरफ, विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म लाईगर के प्रमोशन के चलते खबरों में रहे तो अक्षय कुमार और आमिर खान अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्मों के फ्लॉप होने के चलते चर्चा में रहे। इसके अलावा इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे ने भी साफ किया कि देश में इस समय कौन से सितारे ट्रेंड हो रहे हैं और फैन्स को पसंद आ रहे हैं।

जहां मूड ऑफ द नेशन सर्वे में अमिताभ बच्चन टॉप एक्टर रहे वहीं दीपिका पादुकोण टॉप एक्ट्रेस। दूसरे नंबर पर रहे शाहरूख खान और कैटरीना कैफ, तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार और आलिया भट्ट, चौथे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और रजनीकांत और पांचवे नंबर पर कंगना रनौत और सलमान खान।

trending-celebs-amitabh-bachchan-deepika-padukone-mood-of-the-nation-salman-khan-waves-tiranga

वहीं इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 (IFFM) ने काफी धूमधाम के बाद अपने 13वें एडिशन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को लाइफस्टाइल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईएफएफएम 2022 में अभिषेक बच्चन को लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया, वाणी कपूर को 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में उनके पथप्रदर्शक प्रदर्शन के लिए डिसर्पटर इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, तमन्ना भाटिया, वाणी कपूर, कबीर खान, शेफाली शाह, शूजीत सरकार, अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, मोहित रैना, सोना महापात्रा, मिनी माथुर, सुरेश त्रिवेणी, पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, कपिल देव समेत कई स्टार्स ने फेस्टिवल में हिस्सा लिया।

देखिए इस हफ्ते ट्रेंड में रहे बॉलीवुड सितारे और उनसे जुड़ी बड़ खबरें।

IFFM के विजेताओं की लिस्ट

IFFM के विजेताओं की लिस्ट

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री - पायल कपाड़िया द्वारा अ नाइट ऑफ नोइंग नथिंग
बेस्ट अभिनेता सीरीज़ - मुंबई डायरीज़ 26/11 के लिए मोहित रैना
बेस्ट अभिनेत्री सिरीज़ - साक्षी तंवर माई के लिए
बेस्ट सीरीज़ - मुंबई डायरीज़ 26/11, निखिल आडवाणी
बेस्ट इंडी फिल्म - अनमोल सिद्धू द्वारा निर्देशित जग्गी (पंजाबी)
बेस्ट निर्देशक - सरदार उधम के लिए शूजीत सरकार और द रेपिस्ट के लिए अपर्णा सेन ने संयुक्त रूप से पुरस्कार जीता
बेस्ट अभिनेता - रणवीर सिंह 83
बेस्ट एक्ट्रेस- शेफाली शाह (जलसा)
बेस्ट फिल्म - 83, कबीर खान
इक्वालिटी इन सिनेमा - सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित जलसा
डिसरपटर इन सिनेमा अवार्ड - वाणी कपूर चंडीगढ़ करे आशिकी के लिए
लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड - अभिषेक बच्चन
लाइफस्टाइल अचीवमेंट अवार्ड - कपिल देव

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से हर घर तिरंगा कैंपेन का आह्वान किया गया था। इस कैंपेन के तहत हर भारतवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए कहा गया। अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन सहित कई सितारे थे जिन्होंने अपने सोशल मीडिया कि तस्वीर पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा कैंपेन का हिस्सा बनने का वादा किया और अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी हर घर तिरंगा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया। बॉलीवुड के नन्हें स्टार किड्स अबराम और इनाया खेमू भी इस कैंपेने का हिस्सा बने।

कनाडा की नागरिकता पर फिर सफाई

कनाडा की नागरिकता पर फिर सफाई

अपनी कनाडा की नागरिकता पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो एक भारतीय हैं और भारतीय ही रहेंगे। अक्षय का कहना है, 'मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। पासपोर्ट क्या है? एक दस्तावेज़ जो एक देश से दूसरे देश जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। देखिए, मैं भारतीय हूं। मैं सभी टैक्स भी देता हूं। मेरे पास विकल्प है कि टैक्स मैं वहां भी दे सकता हूं लेकिन मैं वो अपने देश में देता हूं। मैं अपने देश में काम करता हूं। कई लोग बातें करते हैं और वो कर सकते हैं लेकिन मैं भारतीय हूं और भारतीय ही रहूंगा।'

मसाबा के बारे में बात करती दिखीं नीना गुप्ता

मसाबा के बारे में बात करती दिखीं नीना गुप्ता

टीन एज में अपनी मां नीना गुप्ता या फिर अपनी समकालीन लड़कियों की तरह वह क्यों नहीं हैं, यह चिंता टॉप की फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को हमेशा खाए जाती थी। नीना गुप्ता ने बताया कि अपनी टीन एज में मसाबा बिना पाउडर लगाये कभी भी घर से बाहर नहीं निकलती थी। कर्ली बालों की वजह से मसाबा के बालों को ज्यादा देर तक बांध कर नहीं रखा जा सकता था। बालों के साथ-साथ मसाबा को स्किन प्रॉब्लम्स भी थी। नीना ने बेटी मसाबा के बारे में आगे बताया कि बचपन या यूं कहें टीन एज में मसाबा को पींपल्स की काफी ज्यादा समस्या हो गयी थी। लेकिन इतनी छोटी उम्र में ही नीना मसाबा को ज्यादा दवाइयों का सेवन नहीं करने देना चाहती थी।

जैकलीन पर चार्जशीट

जैकलीन पर चार्जशीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नाम प्रर्वतन निदेशालय ने 200 करोड़ के जबरन वसूली मामले में दायर की गई चार्जशीट में नामित किया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को इस मामले में आरोपी बना गया है। जैकलीन फर्नांडीज ने इस पूरे मामले के बाद आरोपी बना दिया गया है। जैकलीन ने इस मामले में एक भावुक नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जैकलीन ने लिखा है कि डियर मी मैं सभी अच्छी चीजों के लायक हूं मैं शक्तिशाली हूं मैं खुद को स्वीकार करती हूं यह सब ठीक हो जाएगा।

साउथ और हिंदी की तुलना पर बोले माधवन

साउथ और हिंदी की तुलना पर बोले माधवन

साउथ की फिल्में और बॉलीवुड की लगातार होती तुलना पर माधवन ने कहा, "देखिए, अगर फिल्म अच्छी है तो लोग थिएटर में आएंगे। साउथ की बात करते हैं, तो हां हमने अच्छा किया है, लेकिन बाहुबली 1 और 2, RRR, पुष्पा, केजीएफ 1 और 2 ऐसी फिल्म हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों से भी ज्यादा अच्छा कमाया। लेकिन ये केवल छह फिल्में हैं, हम इसे एक पैटर्न नहीं कह सकते। अगर अच्छी फिल्में आती हैं, तो वे काम करेंगी.. चाहे साउथ की हो या बॉलीवुड की।"

शाहरूख खान को बनना था डार्लिंग्स

शाहरूख खान को बनना था डार्लिंग्स

शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म डार्लिंग्स को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के पति के किरदार में दिख रहे एक्टर विजय वर्मा ने बताया कि जब ये स्क्रिप्ट शाहरूख खान के पास पहुंची तो उन्हें ये इतनी पसंद आई कि वो खुद हमज़ा का किरदार करना चाहते थे। शाहरूख खान ये किरदार केवल इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि वो इस किरदार के लिए बहुत बड़े लगते। बस फिर जब विजय को ये बात पता चली तो उन्हें लगा कि सुपरस्टार शाहरूख खान अगर कोई किरदार करना चाह रहे हैं तो उस किरदार में कितना दम होगा। इसके बाद विजय ने इस किरदार को हां बोलने में ज़्यादा समय नहीं लगाया। इस किरदार के लिए विजय वर्मा को काफी तारीफें मिल रही हैं।

सारा और जान्हवी का नया प्रोजेक्ट

सारा और जान्हवी का नया प्रोजेक्ट

सारा अली खान और जान्हवी कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं। बिल्कुल जिगरी यार और इस बात का खुलासा हुआ कॉफी विद करण पर जहां दोनों की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत ले गई। अब कॉफी केमिस्ट्री से दिल जीतने के बाद आखिरकार, सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने अपना पहला प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। सारा और जान्हवी, दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शूट के पहले दिन की तस्वीर भी शेयर की जहां दोनों ही एक्टर्स शानदार नज़र आ रही हैं। बाद में पता चला कि ये हॉटस्टार का एक एड था।

विजय देवराकोंडा के गॉडफादर

विजय देवराकोंडा के गॉडफादर

विजय देवराकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म लाईगर के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इन सबके बीच भी उन्हें द गॉडफादर के सेट पर सलमान खान और चिरंजीवी से मिलने का मौका मिला। अपनी मुलाकात के बारे में विजय ने कहा, "चिरंजीवी सर ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने देखा ... बड़े होकर मेरे पिताजी अपनी कहानी सुनाते थे कि कैसे वह कुछ नहीं से आए और तेलुगु के मेगा स्टार बन गए। "सलमान सर, यह पहले समय था, मैं उनसे मिल रहा था। यह संक्षिप्त था लेकिन मुझे उन्हें देखकर और नमस्ते कहने में मज़ा आया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X