स्टार्स के वायरल बयान: इरफान के बेटे बाबिल ने की डेब्यू फिल्म पर बात, सीमा खान ने की सोहेल से तलाक पर बात

कॉफी विद करण के नए एपिसोड के मेहमान थे टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन जिन्होंने करण जौहर के काउच पर कुछ मज़ेदार और कुछ बोरिंग बातें कीं। जहां शो की शुरूआत में टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन दोनों ही साफ झूठ बोलते नज़र आए वहीं धीरे धीरे करण जौहर ने उनके मुंह से कुछ बातें निकलवाईं। दूसरी तरफ टाईगर श्रॉफ जहां एपिसोड की शुरुआत में काफी टाल मटोल करते दिखाई दिए वहीं एपिसोड के अंत तक आते आते उन्होंने कुछ ऐसे चटपटे जवाब दिए कि हर कोई हैरान ही रह गया।

दूसरी तरफ, विजय देवराकोंडा के बोल्ड बयानों के बाद हुए ढेर सारी गलतफहमियों को इस हफ्ते पूर्ण विराम लगा। नेटफ्लिक्स पर रियलिटी सीरीज़ The Fabulous Lives of Bollywood Wives के प्रमोशन के दौरान, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा खान ने भी कुछ खुलासे किए।

trending-celeb-statements-ranveer-singh-on-winning-5th-filmfare-irrfan-son-babil-on-his-debut-film

इसके अलावा इस हफ्ते पुरस्कारों के बारे में ढेर सारी बातें हुईं। चाहे वो फिल्मफेयर पुरस्कार हों या फिर ऑस्कर। रणवीर सिंह और अनुपम खेर इन पर अपने विचार रखते दिखे। पढ़िए, इस हफ्ते स्टार्स के अहम बयान।

बादशाह को ऑफर होते थे dysfunctional किरदार

बादशाह को ऑफर होते थे dysfunctional किरदार

रैपर बादशाह ने एक शो के दौरान बताया कि सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें भी उन्हें एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो सेक्सुअल समस्याओं से जूझ रहा है। इसके बाद उन्हें सेक्सुअल समस्याओं से जूझ रहे शख्स के काफी रोल ऑफर हुए थे। बादशाह ने ये भी बताया कि उन्हें लस्ट स्टोरी में विक्की कौशल का किरदार और गुड न्यूज में दिलजीत दोसांझ का किरदार ऑफर किया था। 36 वर्षीय सिंगर ने कहा, 'मुझे सबसे पहली फिल्म ऑफर हुई थी लस्ट स्टोरीज, उसमें विक्की कौशल का रोल मुझे ऑफर किया गया था, जिसमें वो अपनी वाइफ को संतुष्ट नहीं कर पाता है, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया।'

बॉयकॉट लाईगर पर गलतफहमियां

बॉयकॉट लाईगर पर गलतफहमियां

#BoycottLiger ट्रेंड पर बात करते हुए विजय देवराकोंडा का बयान काफी वायरल हुआ था। विजय ने कहा था, कौन रोकेगा देख लेंगे।विजय की इस बात बात को अहंकारी टिप्पणी बताया जा रहा है। गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई का दावा है कि उन्हें अग्रिम बुकिंग में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा और इसके लिए विजय देवरकोंडा को दोषी ठहराया। एक यूट्यूब वीडियो में, उन्होंने कहा, "आप 'हमारी फिल्म का बहिष्कार' कहकर स्मार्टनेस क्यों दिखा रहे हैं? लोग ओटीटी पर भी नहीं देखेंगे। लेकिन फिर विजय देवराकोंडा ने मनोज देसाई से मिलकर सारी गलतफहमियां दूर कीं जिसके बाद मनोज ने विजय से माफी मांगी और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। देसाई ने विजय देवरकोंडा की तारीफ करते हुए कहा, "वह असल में बहुत अच्छे लड़के हैं, मैं उनसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। उसका उज्ज्वल भविष्य है और मैं इसके द्वारा वादा करता हूं कि मैं उसकी सभी फिल्म लूंगा। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"

सीमा ने की तलाक पर बात

सीमा ने की तलाक पर बात

फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने पहली बार अपने पूर्व पति सोहेल खान के साथ तलाक और अलगाव को लेकर बात की। सीमा सजदेह ने बातचीत में कहा- 'अगर मुझे इस बात को लेकर सोच में डूबना होता, तो मैं कर ही लेती। ये बहुत डार्क जगह है जिसमें आप खो जाते हैं। पर मैंने दूसरे पहलू को देखा। यही चीज मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाती है। आपके बच्चे,परिवार के सदस्य, भाई और बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख पाता है। बहन हो या बेटी, वो भी इस तरह नहीं देख सकते। आप लगातार उस इंसान के लिये परेशान रहते हैं। इसलिए मैंने जिंदगी को सकारात्मक नजरिये से देखना शुरू कर दिया है। मैंने अपने पास से सारी नकारात्मकता हटा दी है।'

बाबिल का डेब्यू

बाबिल का डेब्यू

इरफान के बेटे बाबिल नेटफ्लिक्स पर कला नाम की फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा, "मुझे सुझा भी नहीं कि क्या कहानी है, क्या स्क्रिप्ट है, मैं सीधा ऑडिशन के लिए गया था। और उस समय बाबा [इरफान] का देहांत हो गया था। मैं टूटा हुआ और कमजोर था। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे फिल्म डायरेक्टर अन्विता के साथ करियर की शुरुआत करने का मौका मिला।" बता दें, इरफान खान का अप्रैल 2020 में निधन हुआ था।

पांचवी बार फिल्मफेयर जीते रणवीर सिंह

पांचवी बार फिल्मफेयर जीते रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने फिल्म 83 के साथ सबसे प्रशंसित प्रदर्शनों में से एक दिया है, जिसके लिए उन्होंने अपना 5वां फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी हासिल किया। अवार्ड जीतने की खुशी को शेयर करते हुए रणवीर कहते हैं, "पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। लगभग 6 वर्षों में यह चौथा फिल्मफेयर है जो बहुत ही शानदार है। मुझे देश के कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं इसका श्रेय उन्हें (ट्रॉफी) देता हूं।"

प्रियंका चोपड़ा कैसे बनीं हॉलीवुड स्टार

प्रियंका चोपड़ा कैसे बनीं हॉलीवुड स्टार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पहली दफा हॉलीवुड में अपने संघर्ष पर बात की है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मेरा 10 साल का परिश्रम रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि कई साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें हॉलीवुड में काम करने का अवसर मिल रहा है। प्रियंका ने कहा है कि मैं वह करने जा रही हूं जो मुझे करना है। एक वेबसाइट से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि एक दक्षिण एशियाई एक्ट्रेस को मुख्य भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। प्रियंका ने आगे कहा कि दक्षिण एशियाई एक्ट्रेस के रूप में, हमारे पास अभी हॉलीवुड के पर्याप्त अवसर नहीं हैं। बड़ी व्यावसायिक फिल्मों में, मुख्य भूमिका या प्रमुख भूमिका पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इसमें बहुत काम होता है।"

द कश्मीर फाइल्स के लिए अनुपम खेर की डिमांड

द कश्मीर फाइल्स के लिए अनुपम खेर की डिमांड

अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या वह द कश्मीर फाइल्स के लिए पुरस्कारों की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेता ने हमेशा की तरह खुलकर अपने विचार साझा किए। और इस पर कहा कि कश्मीर फाइल्स के लिए जिस मस्ती में मुझे अवॉर्ड नहीं मिला... वो मजा ही धोखाधड़ी होगा। आप कैसे नहीं दे सकते हैं हर अवॉर्ड्स द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म का अवार्ड। इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने हंसकर आगे कहा कि ये बात में अहम से नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरा मानना है कि द कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। वरना आप असली नहीं हो सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X