स्टार्स के चर्चित बयान: ब्रह्मास्त्र की सफलता पर स्टारकास्ट का बयान, आलिया से टक्कर लेना चाहते हैं वरूण

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने दो टूक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। कभी ये बयान मज़ेदार होते हैं तो कभी ये सीधा किसी पर टिप्पणी करते हैं। कभी स्टार्स दिल खोलकर बातें करते हैं और अपने बारे में फैन्स को नई जानकारी देते हैं। लेकिन आमतौर पर अक्सर ही ये स्टार्स, चर्चित मुद्दों पर अपनी टिप्पणी करते नज़र आते हैं।

इस हफ्ते भी कई बॉलीवुड स्टार्स अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे। एक तरफ, ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस सफलता के बारे में ब्रह्मास्त्र की टीम ने खुलकर मीडिया से बात की।

trending-celeb-statements-nagarjuna-on-laal-singh-chaddha-failure-ranbir-alia-on-brahmastra-success

वहीं दूसरी तरफ, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन जहां ब्रह्मास्त्र में अपने मज़बूत कैमियो के साथ फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं वहीं उनके बेटे नागा चैतन्य ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ अपना बॉलीवुड किया और ये फिल्म असफल रही। इसके बारे में नागार्जुन ने पहली बार बात की और फिल्मों की सफलता और असफलता का गणित समझाया। पढ़िए इस समय स्टार्स ने दिए कौन कौन से दो टूक बयान।

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बोले नागार्जुन

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बोले नागार्जुन

नागा चैतन्य फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बात करते हुए नागार्जुन ने कहा, "यह एक कड़वा क्षण है। काश यह (लाल सिंह चड्ढा) अच्छा काम करती। लेकिन ऐसा होता है, यह एक अनुभव है। जब चाय ने मुझे बताया कि वह यह फॉरेस्ट गंप रीमेक कर रहा है। मैंने उनसे कहा कि एक स्टार के रूप में पहचाने जाने की उम्मीद मत करो। यह आपको एक अभिनेता के रूप में दिखाएगा। और चाई ने कहा, 'मैं एक अभिनेता के रूप में भी जाना जाना चाहता हूं'।"

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोलीं आलिया

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोलीं आलिया

ब्रह्मास्त्र को मिल रहे निगेटिव कमेंट्स पर बात करते हुए हाल ही में आलिया भट्ट ने भी रिएक्शन दिया। आलिया भट्ट ने कहा, "हमारे पास बस एक जिंदगी है और इसमें दो ऑप्शन हैं.. या तो हम पॉजिटिव चीजों पर फोकस करें या फिर निगेटिव पर करें। और हाल ही में जब भी कोई निगेटिव सवाल करता है, हम सब यही कहते हैं कि हमारा दिमाग उधर जा ही नहीं रहा था। उन्होंने आगे कहा, "क्रिटिसिज्म, रिव्यू, ओपिनियन, फीडबैक करना ऑडियंस का अधिकार है। हमारी बस यही उम्मीद रहती है कि जो पॉजिटिव पक्ष है, वो ज्यादा हो और निगेटिव कम हो। और फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसा लग रहा है कि पॉजिटिव ही ज्यादा है वर्ना जो बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई है, वो होता नहीं.."

ब्रह्मास्त्र पर बोले रणबीर

ब्रह्मास्त्र पर बोले रणबीर

ब्रह्मास्त्र को मिल रहे प्यार को देखते हुए बीते दिन रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने और उन्हें सरप्राइज देने एक थियेटर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फैंस के साथ बातचीत की, तस्वीरें खिंचाईं और फिल्म की सफलता पर आभार जताया। रणबीर ने कहा, "दर्शकों का जो प्यार मिला है, उससे बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है। हम बेहद खुश हैं.. और मुझे इस लड़के (अयान) पर गर्व है, यार.. उसके समर्पण और मेहनत के लिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में किसी को किसी फिल्म के लिए इतना करते नहीं देखा। दर्शक सब सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। हमें यहां की लोगों के इमोशंस को देखकर बहुत अच्छा लगा। हम प्यार, मनोरंजन महसूस करते हैं। लोग हंस रहे हैं, ताली बजा रहे हैं। यही सिनेमा है और हम सिनेमाघरों में वापस आकर खुश हैं।"

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोले अयान

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोले अयान

अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र की सफलता पर कहा, "मैं भारत और ओवरसीज के सभी दर्शकों का बेहद ऋणी हूं, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को अपना प्यार और समर्थन दिया है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और मुझ पर और मेरी टीम में उनके विश्वास ने हमारी ब्रह्मास्त्र यात्रा को वास्तव में रोमांचक, भावनात्मक और जादुई बना दिया है। ओपनिंग वीकेंड की प्रतिक्रिया ने मुझे दिए गए सभी आशीर्वादों के लिए बहुत आभारी बना दिया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक आने वाले हफ्तों तक फिल्म को पसंद करते रहेंगे!"

स्टार्स गुटखा बेचने में लगे हैं

स्टार्स गुटखा बेचने में लगे हैं

एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए प्रकाश झा ने बताया कि आखिर क्यों फिल्में और स्टार्स विफल हो रहे हैं। साथ ही बॅालीवुड के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए। प्रकाश झा ने कहा कि सभी बड़े स्टार्स गुटखा बेचने में लगे हुए हैं तो अच्छी फिल्में कहां से आयेंगी, इसके बाद एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बॅालीवुड के सुपरस्टार पता नहीं कहां चले गए हैं। खास तौर पर बीते 6 महीने से जो कंटेंट आ रहा है जिस तरह के दर्शक इस कंटेंट के साथ पेश आ रहे हैं कुछ समझ नहीं आ रहा है। हमारे स्टार्स तो आजकल गुटखा बेच रहे हैं। वह फिल्म नहीं बना रहे हैं।

वरूण की टक्कर केवल आलिया

वरूण की टक्कर केवल आलिया

वरूण धवन ने कॉफी विद करण में अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि वो अपना कंपिटीशन केवल आलिया भट्ट को मानते हैं। आलिया और वरूण ने एक साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। इसलिए वरूण का कहना है कि वो केवल आलिया से अपनी तुलना करते हैं और बेहतर होने की कोशिश करते हैं। साथ ही वरूण धवन ने कहा, हमें बॉलीवुड में अब ये स्वीकार करना होगा कि फीमेल लीड भी मेल लीड जितनी ही सशक्त हैं और वो हमें बराबर की टक्कर दे रही हैं। आलिया इस समय उतनी ही बड़ी सुपरस्टार हैं जितना बड़ा कोई पुरूष लीड।

सलमान पर बोलीं शहनाज़

सलमान पर बोलीं शहनाज़

शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ अपने इक्वेशन पर खुलकर बात की और कहा कि सलमान ने उन्हें लाइफ में हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया है। एक रेडियो इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा,"उनसे, मैंने आगे बढ़ना सीखा है। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूं तो मैं जीवन में बहुत आगे जा सकती हूं। वह मुझे बहुत प्रेरित करते हैं।" शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं। उसके बाद वो सलमान के संपर्क में बनी रहीं। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस भी काफी पसंद करते थे।

मौनी रॉय की बेबी प्लानिंग

मौनी रॉय की बेबी प्लानिंग

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान मौनी रॉय ने बेबी प्लानिंग को लेकर अपनी योजना बताई। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या परिवार और रिश्तेदार उन पर शादी के बाद बच्चा होने का दबाव बनाते हैं, इस पर मौनी रॅाय ने कहा कि परिवार में कभी भी मां बनने को लेकिन विषय नहीं आया। क्योंकि यह समय उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना है। मौनी ने कहा कि अभी उनकी शादी को केवल 8 महीने हुए हैं और दोनों ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X