आमिर आप एक फिल्म 200 दिन में बनाते हैं, अक्षय 30 दिन में फिल्म पूरी कर देते हैं - करीना, स्टार्स के वायरल बयान

इस हफ्ते बयानों के मामले में दो स्टार्स छाए रहे। पहली करीना कपूर खान और दूसरे अक्षय कुमार। जहां करीना कपूर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट कर रही थीं तो वहीं दूसरी तरफ, अक्षय कुमार रक्षाबंधन को प्रमोट कर रहे हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होनी है।

करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा में अपनी कास्टिंग के बारे में बताते दिखीं और बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म के लिए ऑडीशन देना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ, करीना आमिर को बताते दिखीं कि अक्षय कुमार एक फिल्म 30 दिन में बना लेते हैं और आपको 100 - 200 दिन लग जाते हैं। इस पर आमिर कुछ बोल ही नहीं पाए।

trending-celeb-statements-kareena-kapoor-khan-compares-akshay-kumar-aamir-khan-working-days

अक्षय कुमार के काम करने के दिन की चर्चा काफी समय से है और आखिरकार अक्षय कुमार भी कई इवेंट्स में इस बारे में बात करते दिखे। देखिए इस हफ्ते स्टार्स ने दिए कौन कौन से बेबाक बयान।

सैफ अली खान के बच्चे

सैफ अली खान के बच्चे

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के बारे में बताया कि उन्हें ज़िंदगी बैलेंस करना काफी अच्छे से आता है। तभी हर दशक में उनके एक बच्चा हुआ है और वो इन चार बच्चों के बीच भी अपने पिता की ड्यूटी अच्छे से निभा रहे हैं। ये जवाब सुनकर करण जौहर भी लोट पोट हो गए। करीना ने बताया कि जब भी सैफ अली खान, सारा के साथ समय बिता रहे होते हैं वो बता देते हैं कि उन्हें कुछ अकेला वक्त चाहिए। करीना ने ये भी बताया कि सैफ, सारा के साथ छुट्टियों पर भी जा चुके हैं।

8 घंटे काम करता हूं - 15 घंटे का काम देता हूं

8 घंटे काम करता हूं - 15 घंटे का काम देता हूं

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं दिन में एक फिल्म के सेट पर केवल 8 घंटे बिताता हूं, लेकिन मैं उन 8 घंटों में से एक मिनट भी वैनिटी वैन में नहीं बैठता। मैं हमेशा फिल्म के सेट पर रहता हूं। मेरे 8 घंटे किसी भी अन्य स्टारके 14-15 घंटे के बराबर हैं। फिल्मों के लिए यह मेरी प्रतिबद्धता है।" बॉलीवुड में काम के माहौल में बदलाव लाने के लिए अभिनेता खुद को श्रेय भी देते हैं। अपने काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह फिल्म उद्योग में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा छुट्टियां लेते हैं। वह रविवार को काम नहीं करते हैं, और शनिवार को हॉफ डे रखते हैं।

सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स भर कर अच्छा लगा

सबसे ज़्यादा इनकम टैक्स भर कर अच्छा लगा

अक्षय कुमार लगातार पांच साल से हाईएस्ट टैक्सपेयर का खिताब हासिल करते आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में पूछे जाने पर, अक्षय ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि आयकर विभाग सभी चीजों को ध्यान में रखता है और लोगों को श्रेय देता है। साथ ही, यह सोचकर भी सुकून मिलता है कि जो भी आप इस देश में रहकर कमा रहे हो, आप उसे देश को वापस दे रहे हो। यह सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है।"

शाहरूख को क्या सलाह दूं?

शाहरूख को क्या सलाह दूं?

आलिया भट्ट से फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में शाहरुख ख़ान से जुड़ा यह सवाल किया गया कि लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे शाहरुख ख़ान को वो खुद क्या सलाह देना चाहेंगी। इस पर आलिया भट्ट ने दिलचस्प और दिल जीत लेने वाला जवाब दिया है। डियर ज़िंदगी में शाहरुख ख़ान के साथ काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने कहा - 'मैं उन्हें क्या सलाह दे सकती हूं। मैं उन्होंने कोई सलाह नहीं देना चाहूंगी। मैं तो खुद शाहरुख ख़ान से सलाह लेना चाहूंगी कि वो इतने मैजिकल कैसे हैं। वो जादू भी हैं और जादूगर भी इसलिए मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दे सकती हूं।'

मल्लिका शेरावत का हीरो पर बयान

मल्लिका शेरावत का हीरो पर बयान

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव के बारे में बात की। अपनी बात को साफ तौर पर बताते हुए मल्लिका शेरावत ने आगे कहा कि अगर हीरो आपको रात के 3 बजे फोन करता है और कहता है कि मेरे घर आओ तो आपको जाना होगा। आप अगर वह फिल्म कर रहे हैं, उस सर्कल में हैं तो आपको उसके लिए जाना होगा। आप अगर नहीं जाते हैं तो फिल्म से बाहर हो जायेंगे।

शाहरूख सलमान पर जान्हवी

शाहरूख सलमान पर जान्हवी

जान्हवी कपूर ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में बॉलीवुड के खान तिकड़ी के साथ काम करने के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि यह अजीब होगा अगर वह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के अपोजिट कास्ट की जाएंगी। जान्हवी ने कहा कि, "वे तीनों सबसे बड़े सितारे हैं और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। मैं भी उनके साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन मैं अगर उनके अपोजिट काम करूंगी तो काफी अजीब लगेगा।" जान्हवी ने ये भी बताया कि आमिर भी एक बार उनके साथ फिल्म करने के बहुत करीब थे।

प्रभास पर बोलीं कृति सैनन

प्रभास पर बोलीं कृति सैनन

एक इंटरव्यू के दौरान, कृति सैनन के एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि, "फूड स्टोरी के अलावा, प्रभास के बारे में और कौन सी ऐसी यूनीक क्वालिटी हैं जो उन्हें दूसरों से अलग करती हैं, कुछ ऐसा जिससे सब अंजान है, जो वह फैन के साथ साझा कर सकती हैं? क्या वह दोबारा उनके साथ काम करना पसंद करेंगी ?" इन सवालों का जवाब देते हुए कृति सेनन ने कहा, "मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगी, उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया... खाने के अलावा उनके बारे में कुछ अनोखा... मुझे लगता है कि उनकी आंखों में कुछ अजीब शुद्धता है। कभी-कभी, मैंने उनके शॉट्स को देखा जैसे, जब कैमरा वास्तव में बहुत करीब होता है तो वो बहुत कम अपनी आंखों के साथ कुछ करते हैं और आप वास्तव में वह सब कुछ महसूस कर सकते हैं जो वह महसूस कर रहे हैं।"

सामंथा पर बोले नागा चैतन्य

सामंथा पर बोले नागा चैतन्य

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक तेलुगू इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खबर थी और इस तलाक के बारे में सामंथा, कॉफी विद करण पर बोलते दिखाई दीं। अब पहली बार, अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा प्रमोट करने के दौरान, नागा चैतन्य ने भी इस बारे में बात की। नागा ने कहा, जो चीजें मुझे लगता है कि साझा करने और बाहर करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, मैं मीडिया को इसके बारे में सूचित करता हूं, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। मैं बाहर आता हूं, एक बयान के माध्यम से लोगों को इसके बारे में बताता हूं और बस इतना ही। हमारे मामले में, सामंथा आगे बढ़ गई है, मैं आगे बढ़ गया हूं और मैं नहीं दुनिया को इसके बारे में बताने की जरूरत महसूस करे।"

ट्रोल हुईं करीना

ट्रोल हुईं करीना

लाल सिंह चड्ढा, ऑस्कर जीत चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए करीना कपूर खान बताती हैं कि लाल सिंह चड्ढा, mass film है जिसे हर कोई देख पाए। फॉरेस्ट गंप ऐसी नहीं थी। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि ऐसे बहुत सारे लोग होंगे जिन्होंने फॉरेस्ट गंप नहीं देखी है। करीना ने आगे बात करते हुए कहा, फॉरेस्ट गंप एक तरह से elitist तरह की classist फिल्म है। इसके बाद से करीना कपूर खान बुरी तरह से ट्रोल हुईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X