"क्रू" के जबरदस्त ट्रेलर ने दिखाया अपना दम, 50 मिलियन+ व्यूज के साथ बना सबसे ज्यादा व्यू किया जाने वाला ट्रेलर

crew tabu kareena kriti

'क्रू' के फुल-ऑन एंटरटेनिंग ट्रेलर ने चारो तरफ खूब बज क्रिएट किया है। टीजर और गानों को मिल चुके जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, फैन्स और ऑडियंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद, दर्शकों में उत्साह काफी बढ़ गया है।

ट्रेलर ने दर्शकों से बहुत ज्यादा प्यार और तारीफ पाई है। रिलीज के बाद, इसने सोशल मीडिया पर एक तूफान ला दिया है, और फैंस और ऑडियंस के प्यार ने क्रू को सभी प्लेटफॉर्म पर 50 मिलियन+ व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर बना दिया है!

फैंस और ऑडियंस के अलावा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई मशहूर नाम भी ट्रेलर के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन जैसी बेहद हॉट हसीनाओं की मौजूदगी ने फिल्म को 29 मार्च 2024 के दिन सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक, ट्रेलर में खूबसूरती और एंटरटेनमेंट का बेजोड़ मेल है। सभी तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की सेंसेशनल तिगड़ी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

"क्रू" के साथ एक शानदार सिनेमेटिक यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन और बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग में बनीं, यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में तैयार हो जाइए एक ऐसे शानदार एडवेंचर के लिए, जो आपको बिल्कुल अपने साथ बांधे रखेगी। फिल्म से उम्मीद है कि यह एक ऐसी सिनेमैटिक स्पेक्टाकल देगी जो आपको यादगार पलों में ले जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: crew
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X