दरोगा शुद्ध सिंह और सोना, 'शमशेरा' से सामने आया संजय दत्त और वाणी कपूर का पोस्टर!

रणबीर कपूर की शानदार फिल्म शमशेरा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और लगातार इस फिल्म से सितारों के लुक्स सामने आ रहे हैं। इस वक्त अभिनेत्री वाणी कपूर और सुपरस्टार संजय दत्त के पोस्टर सामने आए हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। संजय दत्त की बात करें तो वो काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं और उनका किरदार फिल्म में दरोगा शुद्ध सिंह के रूप में होने वाला है।

इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए संजय दत्त काफी खुश हैं और इस पोस्टर में, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके माथे पर एक विशाल टीका लगा हुआ है।

sanjay dutt, vaani kapoor, shamshera, संजय दत्त, वाणी कपूर, शमशेरा

कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कल उसे #ShamsheraTrailer में देखें! #YRF50 के साथ #Shamshera सेलिब्रेट करें सिर्फ अपने नजदीकी थिएटर में।"

Recommended Video

Shamshera Trailer Review | Shamshera Hindi Trailer Reaction | Shamshera Trailer | Ranbir Kapoor

वह सोना है

वह सोना है

अभिनेता द्वारा हिंदी, तमिल और तेलुगु में तीन पोस्टर साझा किए गए थे। इसके अलावा बात करें वाणी कपूर की तो वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होने अपना पोस्टर साझा करते हुए लिखा है.. वह अथक है और उसके पास सोने का दिल है। वह सोना है! #शमशेरा ट्रेलर कल आउट। 22 जुलाई को अपने नजदीकी थिएटर में #YRF50 के साथ #शमशेरा मनाएं।

ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया जाएगा

ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया जाएगा

बता दें कि इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसको साझा कर रहे हैँ। फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया जाएगा। संजय दत्त और रणबीर कपूर की पहली फिल्म शमशेरा का टीज़र बुधवार को जारी किया गया।

 शमशेरा

शमशेरा

संजय दत्त ने लिखा था, "एक जनजाति जिसे बचत की जरूरत है, एक ऐसी दुनिया जिसे शमशेरा की जरूरत है। 24 जून को शमशेरा ट्रेलर आउट।"

बायोपिक संजू में काम किया था

बायोपिक संजू में काम किया था

टीजर में संजय दत्त रणबीर कपूर से भिड़ते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में डकैत का किरदार निभा रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि संजय दत्त के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी दिखेगी। हालांकि रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X