फिल्मों से ब्रेक लेकर क्या करना पसंद करती हैं भूमि पेडनेकर? बताया 2023 में 6 फिल्मों के साथ हैं तैयार

Bhumi Pednekar: अपने पॉवरफुल परफॉमेंस के साथ बॉलीवुड में खास जगह बना चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, हमेशा अपनी फिल्म की शूटिंग के बीच में ट्रेवल करने और ख़ुद को रिफ्रेश करने के लिए एक ब्रेक लेती हैं। जी हां, भूमि इसे बेहद 'थेरप्यूटिक ' मानती हैं और कहती हैं कि वह लोगों के बीच ट्रेवल करने के आईडिया को बढ़ावा देना चाहती हैं क्योंकि यह किसी के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा कर सकता है।
भूमि कहती हैं, "मेरे लिए ट्रेवल करना बेहद थेरप्यूटिक है। मैं अपने काम के व्यस्त शेड्यूल के बाद एक ब्रेक लेने और किसी नई जगह की जर्नी करने का समय जरूर निकालती हूं.. क्योंकि मुझे अपने पसंदीदा लोगों के साथ नई यादें बनाना पसंद है। साथ ही इससे मुझे इन जगहों की संस्कृति, परंपराओं और खाने के बारे में भी पता लगता है। मुझे लगता है कि मैं अपनी जर्नी की वजह से ही एक इंसान के रूप में विकसित हुई हूं।"
वह आगे कहती हैं, "ट्रैवलिंग क्यों जरूरी है और ये किस तरह यह आने वाले सालों में हमें मानसिक रूप से मदद कर सकता है.. मैं बारे में खुलकर बात करना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि मुझे मेक्सिको के लिए उड़ान भरने और नए साल से पहले अपने आप को रिफ्रेश करने का मौका मिला!"
2023 में छह फिल्मों की रिलीज की वजह यह साल भूमि के लिए बहुत खास है। वह कहती हैं, "मेरे पास छह बैक टू बैक रिलीज़ हैं, साथ ही नए शूट भी हैं। इसलिए, ये ट्रैवलिंग करना मेरे लिए ज़रूरी था क्योंकि मुझे पता है कि फिर मुझे इस साल एक बड़ी जर्नी करने का मौका नहीं मिलेगा।"
भूमि ने आगे बताया, "मुझे काम करना पसंद है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास रिलीज की वजह से यह साल पूरी तरह से पैक है। मैं अपना हर साल ऐसा ही चाहती हूं.. जहां मैं देश की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बन सकूं।"
2023 में, भूमि पेडनेकर की छह फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जो कि किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री की तुलना में सबसे ज्यादा है। वो बिल्कुल अलग अलग तरह की भूमिकाओं के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। उनकी आगामी फिल्मों में शामिल है- अनुभव सिन्हा की भीड़, अजय बहल की द लेडी किलर, सुधीर मिश्रा की अफवा, गौरी खान द्वारा निर्मित भक्षक, मुदस्सर अजीज की मेरे पति की बीवी.. इसके अलावा कुछ और अघोषित प्रोजेक्ट्स में उन्हें देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











