ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत से टूट गईं GF शिवानी परिहार, लिखा- 'हम फ्यूचर की बात कर रहे थे और तुम...'

Anunay Sood girlfriend Shivani Parihar emotional pos

Anunay Sood girlfriend Shivani Parihar emotional post: 6 नवंबर 2025 को डिजिटल दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का अचानक निधन हो गया। दुबई में रहने वाले अनुनय अपनी शानदार ट्रैवल फोटोग्राफी और खूबसूरत वीडियोज के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने दुनिया के कई खूबसूरत जगहों को अपने कैमरे में कैद किया था। इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते थे।

गर्लफ्रेंड शिवानी परिहार का इमोशनल पोस्ट

अनुनय की गर्लफ्रेंड और कंटेंट क्रिएटर शिवानी परिहार ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अनुनय के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर डालते हुए लिखा- 'मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए हो। दिल बहुत भारी लग रहा है और हर चीज खाली-खाली लगती है। तुम मेरे साथी, मेरा सहारा और मेरी जिंदगी थे। अब तुम्हारे बिना कैसे रहूं, समझ नहीं पा रही हूं। तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज और तुम्हारे मैसेज- सब कुछ तुम्हारी याद दिलाते हैं।'

एक और पोस्ट में शिवानी ने लिखा- 'कुछ दिन पहले हम साथ में अपने फ्यूचर की बातें कर रहे थे और आज मैं तुम्हारे बिना जीने की कोशिश कर रही हूं। मैं हमेशा तुम्हें प्यार करती रहूंगी, चाहे तुम अब इस दुनिया में नहीं हो। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे। आई लव यू, रेस्ट इन पीस।'

शिवानी का ये पोस्ट देखकर उनके और अनुनय के फैंस भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया और अनुनय के परिवार के लिए प्रार्थना की।

परिवार ने दी आधिकारिक जानकारी

अनुनय के परिवार ने भी एक ऑफिशियल बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और लोगों से प्राइवेसी की अपील की। उन्होंने लिखा- 'गहरे दुख के साथ हम अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। हम इस कठिन समय में आपकी समझ और संवेदनाओं की उम्मीद करते हैं। कृपया हमारे निजी घर के पास भीड़ न लगाएं। परिवार और प्रियजनों को अपनी दुआओं में याद रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

अनुनय के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने शोक व्यक्त किया। उनके फैंस ने लिखा कि उन्होंने अपने वीडियोज से उन्हें दुनिया को एक नई नजर से देखने की प्रेरणा दी। कई लोगों ने उन्हें एक सच्चा ट्रैवलर और दिल से अच्छा इंसान बताया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X