..................... Trash and filth like Total Dhamaal is making Rs 200 crore- Tigmanshu Dhulia - Hindi Filmibeat

''आज भी टोटल धमाल जैसी बकवास फिल्म 200 करोड़ कमा रही है''- तिग्मांशु धूलिया

हाल ही में अजय देवगन की बिग बजट कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' ने बॉक्स ऑफिस पर महज एक हफ्ते में ही 94.55 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जबकि फिल्म को समीक्षकों ने सिरे से नकार दिया। टोटल धमाल को दर्शकों ने, खासकर बच्चों मे काफी पसंद किया। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला।

हाल ही में जब निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से बॉलीवुड के बदलते ट्रेंड और मध्यम बजट फिल्मों के हिट होने पर सवाल किया गया तो निर्देशक ने कहा कि यह अपवाद ही होता है। अंधाधुन और बधाई हो जैसी फिल्म अच्छा कमा रही है.. लेकिन आज भी टोटल धमाल जैसी बेकार और बकवास फिल्म 200 करोड़ कमा रही है। इस फिल्म का तो ट्रेलर ही इतना बेकार था कि सबको अंदाजा था कि फिल्म क्या होगी। लेकिन फिर भी लोगों ने फिल्म देखी।

Total Dhamaal

पान सिंह तोमार और साहेब बीवी गैंगस्टर जैसी फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कहा, मैं देख रहा हूं कि दर्शकों का स्वाद बिगड़ गया है। यह थोड़ा अलग भी है। पहले हम एक फिल्म बनाते थे और इसमें सबका ध्यान रखा जाता था।अब निश्चित फिल्में केवल एक निर्धारित लोग देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X