Transporter Remake- जॉन अब्राहम ने लगाई मुहर- ट्रांसपोर्टर की रीमेक से करेंगें बड़ा धमाका!
अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय एक के बाद एक शानदार फिल्में कर रहे हैं और इस समय उनको लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके पैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। पता चला है कि सुपरस्टार अब एक हॉलीवुड की फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म ट्रांसपोर्टर की जिसमें Jason Statham's ने मुख्य किरदार निभाया था। दरअसल इस बात को लेकर खुद जॉन ने हामी भरी है और खबर को कंफर्म किया है।

उनसे जब इस बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि.. हां इसको लेकर बात चल रही है, मैं ये नहीं कहूंगा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता हूं। इस बात से इतना तो तय है कि जॉन एक बड़ा धमाका करने वाले हैं..


Click it and Unblock the Notifications