..................... Transport Ministry makes Aamir Khan it's road safety ambassador - Hindi Filmibeat

अतिथि देवो भवः अभियान के बाद अब आमिर बनेंगे रोड Safety एम्बैसडर

अतिथि देवो भवः अभियान के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के कंधों पर परिवहन मंत्रालय एक और जिम्मेदारी रखने जा रही है। जी हां, आमिर खान को अब सड़क सुरक्षा एम्बैसडर बनाया जा रहा है।

aamir khan

एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से यह खबर आई है कि देश के सामने अतिथि देवो भवः अभियान का पाठ रखने के बाद अब आमिर सड़क सुरक्षा की जानकारी देते भी दिखेंगे।

खबर है कि जल्द ही आमिर सुरक्षित ड्राइविंग पर सरकार की बात रखते नजर आएंगे। इस सोमवार आमिर खान ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ले भी मुलाकात की है। जहां सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़े मुद्दों पर काम करने को लेकर बातचीत हुई। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होना है।

आपको बता दें, देश भर में बेढ़ंगे या रैश ड्राइविंग की वजह से 1.4 लाख लोगों की जान जाती है। लिहाजा, इन्हीं बातों पर नियंत्रण करने के लिए आमिर खान देश के सामने अपनी बात रखेंगे।

आमिर खान अपने पॉपुलर टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' में भी सामाजिक मुद्दों को उठाते आए हैं। इस शो के एक एपिसोड में सड़क सुरक्षा और असुरक्षित ड्राइविंग पर भी आधारित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X