Transgender Bill 2026: तुम्हे क्यों जानना है हमारी टांगो के बीच मे क्या है, बिल पर बुरी तरह भड़की रानी कोहीनूर

Trans Amendment Bill 2026: ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तीकरण के लिए सरकार ट्रांसजेंडर विधेयक जहां सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। हालांकि इसे लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय में शोक की लहर सी दिखाई दे रही है। चारों और इस बिल का भारी विरोध हो रहा है। संसद से सड़क तक ट्रांस सुमादाय और तमाम लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे है। इसी बीच मशहूर ट्रांस वुनम सुशांत ने इसका कड़ा विरोध करते हुए एक इंटरव्यू दिया है।

Trans Amendment Bill 2026

ताली बजाने वाले हाथ शिक्षित होकर कमा भी सकते हैं

ट्रांस सुशांत उर्फ रानी कोहीनूर का कहना है, "अब इस बिल के बाद हर कोई सामने आकर बोलेगा कि मैं ट्रांस हूं। इतनी क्यों पंचायती है। 2014 में नालसा जजमेंट में इंडिया दुनिया की उन सबसे पहले देशों में था जिसने ट्रांसजेंडर लोगों को ये अधिकार दिया था। अभी कितने लोगों ने इसके बारे में बात किया। अगर उनके मत पूछा जाएं तो वो ये नहीं चाहते सिग्नलों पर आप बोलते हैं ना मांग मांग के इन लोगों ने परेशान कर दिया को उनको शिक्षित करो, उनके इज्जत दो। जिन दो हाथों से वो तालियां ठोकते हैं उन्हीं दो हाथों से वो कमा भी सकते हैं। वो शिक्षित भी हो सकते हैं। उनको पढ़ाइए ना।"

नग्न होकर प्रूफ करिए कि आप औरत हैं

सुशांत उर्फ रानी कोहीनूर ने आगे कहा, "अगर कोई औरत आके मेरे को बोलेगी कि मैं औरत हूं और मैं यकीन नहीं करती कि वो औरत है, मैं कहूं कि आप नग्न होकर प्रूफ करिए कि आप औरत हैं। आप ये बोलते हैं? आप अपनी मां को बोलेंगे ये? अपने पिताजी तो बोलेंगे कि मुझे यकीन नहीं होता आप रणवीर सिंह-ऋतिक रोशन जैसे नहीं लगते तो मुझे नहीं लगता कि आप मर्द हैं, आप प्रूफ करके बताइए मर्दानगी। कैसे प्रूफ करते हैं मर्दानगी?"

मंत्रियों को चाय पर बुलाना चाहूंगी

सुशांत उर्फ रानी कोहीनूर ने कहा, "ये बिल है एमेंडमेंट बिल ये एकदम बकवास है। ये पूरी तरह से प्वाइंटलेस है। जिन्होंने इन मंत्री महोदयों को ये सलाह दी है उनसे मैं मिलना चाहूंगी, क्योंकि ये इनकी भाषा नहीं है। ये उनकी परिभाषा नहीं है। ये मंत्रियों की भाषा हो ही नहीं सकती। जो भी इनके चापलूस हैं जिनके साथ भी इन्होंने बैठकर ये एमेंडमेंट्स किए हैं। उनको मैं चाय पर बुलाना चाहूंगी। बड़ा ही मसालेदार अदरक वाली चाय बनाकर बातें करना चाहूंगी। तब तक मैं इसे गंभीरता से नहीं लूंगी। जरा सोचों क्या क्या मुद्दे चल रहे हैं दुनिया में.. युद्धा हो रहा है बच्चें मर रहे हैं और आपको मेरे लिंग की पड़ी है। ये बेहद मजाकिया है।"

क्या है Trans Amendment Bill 2026?

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 13 मार्च को लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक पेश किया था। इस विधेयक का मकसद उद्देश्य 'ट्रांसजेंडर' शब्द की सटीक परिभाषा देना है। यह प्रस्तावित कानून के दायरे से 'विभिन्न यौन अभिरूचि और स्वयं-निर्धारित लैंगिक पहचान' को बाहर रखने का भी प्रावधान करता है।

ट्रांसजेंडर विधेयम में क्‍या-क्‍या प्रावधान?

-आत्म-पहचान का अधिकार समाप्त: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अब अपनी पहचान खुद तय करने का अधिकार नहीं होगा।
-मेडिकल सर्टिफिकेशन अनिवार्य: ट्रांसजेंडर पहचान के लिए मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आवश्यक होगी.
-सख्त सजा: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ अपराधों के लिए सख्‍त सजा हो सकती है.
-परिभाषा में बदलाव: ट्रांसजेंडर व्यक्ति की परिभाषा को सीमित किया गया है, जिसमें केवल कुछ विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक समूहों के व्यक्तियों को शामिल किया गया है.

कौन हैं सुशांत उर्फ रानी कोहीनूर?

सुशांत दिवगीकर, जिन्हें उनके ड्रैग क्वीन अवतार में 'रानी कोहिनूर' के नाम से जाना जाता है, एक मशहूर भारतीय कलाकार, गायक, अभिनेता और LGBTQIA+ समर्थक हैं। वे भारत की पहली ऐसी ड्रैग क्वीन हैं जिन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लिया और 'गोल्डन बजर' जीतकर इतिहास रचा।

2014 में 'मिस्टर गे इंडिया' का खिताब जीतने के बाद, वे 2018 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के शीर्ष 15 में जगह बनाने वाले पहले ड्रैग क्वीन बने। सुशांत ने मुंबई विश्वविद्यालय से औद्योगिक और संगठनात्मक मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ड्रैग लुक्स, खासकर साड़ी में, लाइमलाइट में रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X