ना बारात, ना बैंड बाजा...बस चलते ट्रेन में लड़का-लड़की ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

social media, train me shaadi ki video

train me shaadi ki video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कुछ आम इंसान के होते हैं और कुछ सेलेब्स के भी होते हैं। वीडियो को देखकर यूर्जस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। इसी बीच एक चलती ट्रेन का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बिना बारात और बिना बैंड बाजा के लड़की और लड़का ने आपस में वहां मौजूद भीड़ की उपस्थिति में शादी कर ली है।

चलती ट्रेन में लड़का और लड़की ने की शादी-

मेट्रो, ट्रेन, बाजार, मॉल और सड़क के ना जाने कितने वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो आते हैं जो कि खबरों का हिस्सा बन जाते हैं। आज के वक्त में रील्स बनाना और वीडियो बनाना जैसे एक ट्रेंड बन गया है।

ऐसा ही एक वीडियो अभी अभी सामने आया है जो कि चलती ट्रेन का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का- लड़की इसी ट्रेन में सबके सामने एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में लड़का पहले सिंदूर से लड़की की मांग भरता है। उसे मंगलसूत्र पहनाता है। फिर दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। भोले नाथ के जयघोष के साथ यह विवाह संपन्न होता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगो दोनों का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं। जाहिर है कि जिन दो लोगों ने शादी की है वह अपने घर से भागकर ही गए होंगे तभी ऐसे शादी की है।

सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं कई वीडियो-

खैर ऐसा वीडियो पहली बार नहीं आया है। इससे पहले भी कई सारे वीडियो खबरों का हिस्सा बने हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियो और रील्स वायरल होती रहती हैं। आज के वक्त में ट्रेन और मेट्रो वीडियो बनाने वालों के लिए नया अड्ढा बन गई हैं। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं क्योंकि आज के वक्त में कौन कहां क्या करने लगे किसी को पता नहीं होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X