TRAILER:एक पहेली लीला, हर जन्म के साथ बढ़ेगी सनी लियोन की 'हॉटनेस'!
सनी लियोन बोलते ही दिमाग में हॉट और बोल्ड ज़रूर आ जाता है लेकिन फिल्मों में अबतक बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन अब एक नए अवतार में नज़र आएंगी। सनी की फिल्म 'एक पहेली लीला' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और डायरेक्टर बॉबी खान की इस फिल्म में सनी डबल नहीं ट्रिपल रोल में नज़र आएंगी।
लेकिन इस रोल में एक ट्विस्ट है। सनी लियोन की यह फिल्म आधारित है पुनर्जन्म के प्लॉट पर। एक किरदार में जहां वो लंदन की मॉडल के किरदार में दिखेंगी, वहीं दूसरी तरफ राजस्थानी गांव की गोरी बनकर भी दर्शकों को लुभाएंगी। जबकि उनके पुराने जन्म का राज़ आपको चौंका देगा।
ट्रेलर में हालांकि सनी लियोन ने वही किया है जो करने के लिए वो मशहूर हैं यानि भरपूर एक्सपोज़। छोटे कपड़े, पूरे कपड़े या बिना कपड़े सनी की हॉटनेस का लेवल बढ़ता जाएगा। और उनका भरपूर साथ दिया है टीवी एक्टर से फिल्म एक्टर बने जय भानुशाली ने। वहीं फिल्म में बिग बॉस से फेम पा चुके वीजे एंडी भी दिखेंगे। फिल्म की कहानी लंदन और राजस्थान की रेत के इर्द गिर्द घूमेगी। यह फिल्म इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications












