Trailer- जबरिया जोड़ी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज- बिहारी अंदाज में छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

'पकड़वा शादी' जैसे अनूठे विषय पर आधारित, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत जबरिया जोड़ी का धमाकेदार ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो गया है, जो कॉमेडी और अपने मजेदार अंदाज़ के साथ आप को भी प्रफुल्लित कर देगा। फ़िल्म का ट्रेलर निश्चित रूप से मुख्य जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के लिए एक रोलर कोस्टर राइड है। मनोरंजन की एक डोज़ के साथ, फ़िल्म में दिखाया गया है कैसे बिहार जैसे देश के कुछ हिस्सों में पकड़वा शादी प्रचलित है।

वही, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दिल जीत लिया है। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,"Beware bachelors! You can be their next shikaar. Aagayi hai Jabariya Jodi!

jabariya jodi, sidharth malhotra, parineeti chopra, जबरिया जोड़ी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा

'जबरिया जोड़ी' एक वास्तविक जीवन में होने वाली प्रथा पर आधारित है जो बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचलित है। यह कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है जिसमें योग्य वर को दुल्हन के परिवार द्वारा अगवा कर लिया जाता है और दहेज देने से बचने के लिए शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है।

चूंकि शादी को पवित्र माना जाता है, इसलिए इसकी बहुत कम संभावना होती है कि दूल्हा विवाह को रद्द करने की कोशिश करेगा। यह प्रथा दशकों से चली आ रही है और जबरिया जोड़ी में इसी पकड़वा शादी या 'जबरिया शादी' के कॉन्सेप्ट पर एक दिलचस्प कहानी प्रस्तुत की जाएगी।

फ़िल्म की प्रमाणिकता बनाये रखने के लिए फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार एक देहाती किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।

लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक अनोखी प्रेम कहानी प्रस्तुत करने के लिए एक साथ वापसी कर रहे है। फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X