Trailer: शाहरूख का यह अवतार आपने कभी कहीं नहीं देखा होगा
शाहरूख खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो हमेशा नए नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर आप किंग खान को ऐसे अंदाज में देखने वाले हैं, जैसा आपने न कभी देखा होगा न सोचा होगा। जी हां, इस बार शाहरूख एक ग्राफिक नॉवेल का हिस्सा हैं 'अथर्व- दि ऑरिजिन'। इसमें शाहरूख टाइटल भूमिका निभाते नजर आएंगे।

'अथर्व- दि ऑरिजिन' एक ग्राफिक नॉवेल है, जिसकी ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। यह रमेश तमिलमणि के उपन्यास 'अथर्व' पर आधारित है। इसके ट्रेलर में आप शाहरूख खान को काफी दमदार अंदाज में देख पाएंगे। यहां शाहरूख योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। लिहाजा, उनकी बॉडी पर खासा मेहनत की गई है। शाहरूख के फैंस को निसंदेह उनका यह अवतार बेहतरीन लगेगा।
विरूज स्टूडियो ने 'अथर्व-दि ऑरिजिन' के इस ट्रेलर को 2 जनवरी को रिलीज किया। जिसके बाद यूट्यूब पर इसे लाखों हिट्स मिल चुके हैं। यह कहानी है सदियों पहले उस काल की, जब एक राजा पूरी धरती पर राज करता था। तब अथर्व ने अकेले अपनी हतप्रभ करने वाली यात्रा शुरू की थी, जिसमें उसका सामना कई विपरीत परिस्थतियों से होता है।
शाहरूख खान, जिन्हें हम हिन्दी सिनेमा में कई नई शुरूआत करने के लिए जानते हैं, चाहे वह 'रावन' में वीएफएक्स हो, या एप्प के द्वारा फिल्म प्रमोशन हो, एक बार फिर एनिमेशन में कुछ नया करने जा रहे हैं। बहरहाल, उम्मीद है कि शाहरूख के फैंस उनके इस कदम से उत्साहित होंगे। नीचे देंखे अथर्व का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications