TRAILER : दास देव का ट्रेलर रिलीज, राजनेता पारो के रूप में खतरनाक दिख रही है ऋचा चढ्ढा

एक समय था जब बॉलीवुड को फिल्म बनाने के लिए मुंबई की जरूरत होती थी। इसके बाद समय बदला और दिल्ली पर फिल्में बननी शुरु हो गई। लेकिन इस समय फिल्मों के डायरेक्टर्स की नजर उत्तर प्रदेश पर पड़ चुकी है और यही कारण ही कि उत्तर प्रदेश पर एक से बढ़कर एक फिल्में बन रही है।

आपको बता दें कि आज ऋचा चढ्ढा और अदिति राव हैदरी की आने वाली फिल्म दास देव का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको फिर से यूपी की जमीन का एहसास हो जाएगा और वहां के डायलॉग्स की आवाज सुनाई पड़ेगी।

richa chadda, aditi rao hydari, rahul bhatt, daas dev, ऋचा चढ्ढा, अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, दास देव

फिल्म फुकरे रिटर्न्स के सफल होते ही ऋचा चढ्ढा को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे है और इसमें वो अपना सौ प्रतिशत देती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म को डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 9 मार्च को देश भर में रिलीज हो जाएगी।

इस फिल्म मे आपको ऋचा चढ्ढा का वही पुराना अंदाज देखने को मिलेगा और पारो की भूमिका निभा रही ऋचा चढ्ढा फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म मे आपको उत्तर प्रदेश की राजनीति की तस्वीर बिल्कुल साफ साफ देखने को मिलेगी क्योंकि फिल्म यूपी के राजनीति में ही निर्भर है ऐसा आपको ट्रेलर देखने के बाद पता चल जाएगा।

फिलहाल इस फिल्म के लिए पारो ऋचा चढ्ढा महिला राजनेताओं के भाषण देखकर उसको समझने की कोशिश कर रही है। इस फिल्म के बारे मे ऋचा चढ्ढा का कहना था कि फिल्म देवदास के बिल्कुल हर तरह से अलग है और इस फिल्म मेरा महिला राजनेता का किरदार है जो कि काफी मजबूत है और प्रभावशाली होने के साथ साथ शक्तिशाली भी दिखाया गया है।

एक साक्षात्कार के दौरान इस बात का भी खुलासा ऋचा ने किया कि एक राजनेता का किरदार निभाना काफी मुश्किल होता है इसलिए वो इसकी तैयारी में काफी समय से लगी हुई है नेताओं को देखकर उनके हाव भाव अपने अंदर लाने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को सरत चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा लिखी हुई बंगली क्लासिक पुस्तक दास देव से लिया गया है। इस फिल्म में ऋचा के अलावा अदिति राव हैदिरी है जो चांदनी का किरदार निभा रही है और राहुल भट्ट है जो कि देव का किरदार निभा रहे है।

ऋचा चढ्ढा एक बेहतरीन अदाकारा है और अपनी एक्टिंग का लोहा वो मनवा चुकी है। ऋचा ने 2008 में आई फिल्म ओए लक्की लक्की ओए से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X