TRAILER: 'फिर से' में कुणाल कोहली और जेनिफर विंगेट का रोमांस
[ट्रेलर] कुणाल कोहली और जेनिफर विंगेट की डेब्यू फिल्म फिर से का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फिल्म एक नॉर्मल सी रोमांटिक कहानी है। ट्रेलर को देखकर बहुत सारी यशराज और करण जौहर की फिल्में याद आएंगी और कहीं कहीं हम तुम की झलक भी दिखेंगी।
ट्रेलर शुरू ही होता है हम तुम की सिग्नेचर ट्यून ही है। फिल्म की कहानी है दो तलाकशुदा लोगों की जो ज़िंदगी में फिर से प्यार ढूंढने की कोशिश करते हैं। हालांकि कुणाल कोहली अभी भी उतने ही हैंडसम लग रहे हैं और जेनिफर की खूबसूरती पर तो सब फिदा हैं।
देखा जाए तो फिल्म एक ठीकठाक सी रोमांटिक स्टोरी है जिसे देखकर आपको सारे फॉरेन लोकेशन वाले रोमांस याद आना तय है। देखिए फिल्म का ट्रेलर यहां -
<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/Gy0xjJTebFM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications