..................... Trailer or teaser of Salman Khan's 'Bajrangi Bhaijaan' is not unveiled yet! - Hindi Filmibeat

'बजरंगी भाईजान' का पोस्टर, टीजर, ट्रेलर सब तैयार..फिर भी रिलीज नहीं!

[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज होने में सिर्फ ढ़ाई महीने रह गए हैं, लेकिन दर्शकों को अभी तक फिल्म की झलक तक न मिल पाई है। बहरहाल, खबरों की मानें तो फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

लेकिन सवाल उठता है कि अभी फिल्म के एक पोस्टर तक को रिलीज क्यों नहीं किया गया? रिपोर्ट्स की मानें तो इरोज और कबीर खान ने ट्रेलर बिल्कुल तैयार कर रखा है।

फिलहाल, फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग कश्मीर में की जा रही है। लेकिन अभी भी फिल्म के निर्मातओं ने 'बजरंगी भाईजान' के पोस्टर और टीजर को होल्ड पर रखा है। बता दें, ठीक यही हाल सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'हीरो' का भी है।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

बहरहाल, कारण यह है कि इन फिल्मों से जुड़े निर्माता सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। जी हां, इस केस का फैसला 6 मई को आने वाला है। जिसमें यदि सलमान खान दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।

लिहाजा, अब जबकि दोनों ही फिल्में पूरी तरह से सलमान पर निर्भर है, निर्माता- निर्देशक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इरोज इंटरनेश्नल सलमान के केस के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद फाइनल मार्केटिंग प्लान की जाएगी।

Leaked PICS: सलमान खान के इस फोटोशूट को देख थम जाएंगी धड़कनें

'बजरंगी भाईजान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लिहाजा, पोस्टर, टीजर और ट्रेलर ''सही समय'' पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दें, इस फिल्म के लिए 1 मिनट 30 सेकेंड का टीजर बनाया गया है। वहीं, ढ़ाई मिनट का ट्रेलर भी रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म का ट्रेलर जहां तनु वेड्स.. के साथ रिलीज हो जाएगा, वहीं टीजर उसके एक हफ्ते के बाद सामने आएगी। लेकिन फिलहाल, सभी को इंतजार है सलमान खान के हिट एंड रन केस के फैसले का..

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X