TRAILER: एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर है- सोन चिड़िया, सुशांत- भूमि भी जबरदस्त
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सोन चिड़िया का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। फिल्म 8 फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुशांत और भूमि चंबल के डाकू बने हैं। जबकि आशुतोष राणा और मनोज बाजपेयी भी दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया अभिषेक चौबे ने।
सोन चिड़िया में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, मोहम्मद जीशान अयूब मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म चंबल के डाकुओं पर आधारित है। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में मान सिंह गैंग की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म 1975 में लगी इमरजेंसी के बैकग्राउंड पर बनी है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक्शन और डॉयलोगबाजी भरपूर होने वाली है।

फिल्म के निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला। खास बात है कि 2019 में सुशांत की 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं बैक टू बैक। इससे पहले इरफान खान भी फिल्म पान सिंह तोमर में डकैत बने दिखे थे। देखना दिलचस्प होगा कि सुशांत दर्शकों को अपनी इस फिल्म से कितना इंटरटेन कर पाते हैं।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications