ओटीटी फिल्म 'गुलमोहर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज वाजपेयी के परिवार की उलझी कहानी की दिखी झलक

फिल्म जगत की जानी मानी एक्ट्रेस और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी ओटीटी फिल्म 'गुलमोहर' से कर रही हैं। इसमें शर्मिला के अलावा दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें परिवार के उलझे रिश्तों की कहानी दिखाई दे रही है। फैमिली ड्रामा पर बेस्ड ये फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
मनोज बाजपेयी ने फिल्म के ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी बत्रा फैमिली, आपको अपने परिवार के साथ स्वागत करती है।' मनोज वाजपेयी फिल्म में एक फैमिली मैन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो एक बेटे, पति और पिता का रोल प्ले करते दिखेंगे।
गुलमोहर फिल्म बत्रा परिवार की कहानी है। जिसमें मनोज वाजपेयी एक पिता के रोल में तो वहीं शर्मिला टैगोर उनकी मां के रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी अपनी-अपनी परेशानियों में उलझे परिवार की दिख रही है।
बैसे तो इस बात को हर कोई जनता और मानता है कि मनोज एक बेहद शानदार एक्ट्रर हैं। परंतु ट्रेलर में मनोज वाजपेयी की शानदार एक्टिंग देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इसीलिए ट्रेलर रिलीज होते हैं इसको अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
आपको बता दे कि, फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर शर्मिला टैगोर, मनोज वाजपेयी, सिमरन, सूरज शर्मा अमोल पालेकर लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications











