'थलाइवी' के पोस्टर में कंगना रनौत की दमदार आवाज- मर्दों की जुबान ने बहुत कुछ कहा, मैं हूं वो जया
कंगना रनौत की आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर की रिलीज से पहले टीजर के जरिए एक बार फिर से कंगना रनौत ने एक झलक दिखाई है। इस टीजर पोस्टर में कंगना रनौत की आवाज के साथ जयललिता के किरदार में उनके हर लुक की एक झलक है। कुछ वक्त पहले ही कंगना ने थलाइवी के नये पोस्टर की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर की ।
जिसमें उनकी बेधड़क आवाज में, दिवंगत अभिनेत्री और सशक्त नेता जयललिता के जज्बे की कड़ी को अपने शब्दों में कंगना बखूबी बयां कर रही हैं।फिल्म थलाइवी के नए मोशन पोस्टर की एक-एक डायलॉग जयललिता के संघर्ष और उनके सफलता की कहानी को दर्शा रहा है।

इस टीजर पोस्टर में कंगना बतौर जयललिता ये बोलते हुए नजर आ रही हैं कि जया का सफर कैसा रहा है, कैसी चुनौती उन्होंने स्वीकार की है। 'मर्दो की जुबान ने तो बहुत कुछ कहा, मगर जिसने अपने दिल की सुनी,मैं हूं वो जया '- थलाइवी के नए मोशन पोस्टर में कंगना की सुनाई दे रही है दमदार आवाज़ !
देश की सबसे बड़ी महिला लीडर की जीवनी पर बनी फिल्म के प्रमोशन में मेकर कोई कसर नही छोड़ रहे इसीलिए कंगना के जन्मदिन के दिन चेन्नई और मुम्बई दोनों ही जगह फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। थलाइवी,फ़िल्म को पेश किया जा रहा हैं विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज के साथ जिमसें एसोसिएट हैं गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स।
फ़िल्म को प्रोड्यूस किया गया हैं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने । इसे को-प्रोड्यूस किया हैं हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी ने। फ़िल्म को तमिल , तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस के द्वारा 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications