मस्त है 'औरंगजेब' का पहला ट्रेलर
यशराज बैनर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'औरंगजेब' का पहला ट्रेलर लांच हो गया है। नाम के अनुरूप सबने सोचा था कि यह एक ऐतिहासिक और पीरयड फिल्म होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं। फिल्म गैंगस्टर पर बनी है। फिल्म में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर लीड रोल कर रहे हैं जिसमें उनके साथ है खूबसूरत और जवां पाकिस्तानी अभिनेत्री साशा आगा, जो कि मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा सलमा आगा की साहबजादी हैं।
फिल्म का पहला ट्रेलर काफी रोमांचक हैं। फिल्म के पहले ट्रेलर में कई अर्जुन कपूर दिखायी पड़ रहे हैं तो वहीं साशा आगा को बिकनी में दिखाया गया है।फिल्म में अर्जुन और साशा को काफी हॉट दिखाने की कोशिश की गयी है। फिल्म में इन दोनों के अलावा दक्षिण अभिनेता पृथ्वीराज, ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, अमृता सिंह, दीप्ति नवल, तनवी आजमी और स्वरा भास्कर भी हैं।
यह अर्जुन कपूर की दूसरी तो साशा आगा की पहली फिल्म हैं। अर्जुन ने इश्कजादे फिल्म से लोगों को जताने की कोशिश की थी कि उनमें एक सफल एक्टर बनने के सारे गुण हैं, देखते हैं 'औरंगजेब' से वो क्या कमाल करते हैं तो साशा पर भी सबकी निगाहें होंगी, सबको उम्मीद है कि वो भी अपनी मां सलमा आगा की तरह बेहतरीन होंगी। देखते हैं लोगों की उम्मीद पर साशा कितना उतर पाती हैं। शराज बैनर की यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/qMo9jiUeopc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
