सैफ की कॉकटेल संग अक्षय की जोकर का ट्रेलर

शिरीष ने ट्वीट किया "जोकर का ट्रेलर अब पहले ही 12 जुलाई को रिलीज होगा। तो जो भी लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं वो अब काउंटडाउन शुरु कर सकते हैं।" शिरीष कुंदर ने अपने फैन के द्वारा पूछे जाने पर बताया कि फिल्म का ट्रेलर होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल के साथ 12 जुलाई को रिलीज होगा।
जोकर की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है जो काफी समय बाद अपने गांव लौटता है और उसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जिनसे वो गांव ना सिर्फ देश के मैप पर बल्कि पूरे ग्लोब पर हाइलाइट होता है। इस फिल्म का पोस्टर देखकर इस फिल्म का लुक आमिर की फिल्म लगान से काफी कुछ मिलता हुआ सा लग रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राउडी राठौर से सफलता के झण्डे गाड़ने के बाद अब जोकर फिल्म में एक बार फिर से ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कुछ नया कमाल दिखाने आ रही है।
कॉकटेल फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है। कॉकटेल में सैफ, दीपिका और डायना की तिकड़ी अभी से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के गाने भा दारु देसी और तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही काफी पसंद किये जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications