Attack Trailer- जॉन अब्राहम के एक्शन से भरपूर फिल्म 'अटैक' का ट्रेलर हुआ रिलीज!

लंबे इंतजार के बाद, जॉन अब्राहम-जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'अटैक' का ट्रेलर आउट हो गया है और ये एक्शन से भरपूर है! जॉन और जैकलीन अभिनीत 'अटैक' के ट्रेलर देखकर आप कह सकते हैं कि ये जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित हो सकती है। ट्रेलर की बात करें तो, " जॉन अब्राहम कहते हैं.. आपके जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण दिन हैं वह दिन जब आप पैदा होते हैं और जिस दिन आपको पता चलता है कि क्यों।''

इसके बाद लगातार एक्शन और गोलियां ही नजर आ रहीं हैं। इसलिए सेना के एक सैनिक के उदय को देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि उसे अपनी नियति का एहसास होता है और उसे पता चलता है कि उसका जन्म क्यों हुआ है।

attack, trailer, john abraham, अटैक, ट्रेलर, जॉन अब्राहम

आतंकवाद का मुकाबला करने और बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए वो सिपाही बनाया गया है और वो भारत का पहला सुपर सैनिक है। गौरतलब है कि ये ट्रेलर काफी शानदार है और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी काफी कमाल की लग रहीं हैं।

इनके अलावा इस फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज भी नजर आ रहे हैं और वो कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं है। 1 अप्रैल, 2022 को जॉन अब्राहम अभिनीत अनूठी एक्शन एंटरटेनर 'अटैक' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे हैं और उनका मानना है कि ये फिल्म जॉन अब्राहम की बाकी फिल्मों से अलग होगी। वर्कफ्रंट पर जॉन अब्राहम इसके अलावा फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैँ। आप देखिए अटैक का ट्रेलर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X