TRAILER:सपनों को जीना सिखा जाएगा हवाईज़ादा आयुष्मान
हवाईज़ादा मतलब वो जो सपने देखता है और तब तक देखता है जब तक वो पूरी नहीं हो जाते। आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म हवाईज़ादा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया और फिल्म किसी फेयरीटेल जैसी लगती है पर सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म कहानी है उस हवाईज़ादे की जिसने 1895 में पहली बार हवाई जहाज़ बनाया भी और उड़ाया भी।
फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और आयुष्मान का नया लुक दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगा। फिल्म 1895 के बंबई को परदे पर उतारेगी और इस लिहाज़ से फिल्म के सेट, कॉस्ट्यूम और मेकअप भी बहुत ही बेहतरीन ढंग से ट्रेलर में दिख रहे।
VOTE : BEST OF BOLLYWOOD 2014
आयुष्मान, पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती के किरदारों वाली इस फिल्म में सभी सच्ची घटनाओं से प्रेरणा ली गई है और इसी के साथ ये फिल्म इतिहास के पन्नों को भी उलटेगी। ट्रेलर काफी अच्छा है और फिल्म के भी अच्छे होने की पूरी उम्मीदें हैं। आप देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications











