Trailer- गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, आलिया भट्ट ने दमदार अभिनय से फिर चौंकाया!

संजय लीला भंसाली की धमाकेदार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। लंबे समय से इस ट्रेलर का इंतजार लोग रहे थे। आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म कितनी कमाल की होने वाली है इसका अंदाज आप फिल्म के ट्रेलर से लगा सकते हैं। संजय लीला भंसाली ने काफी शानदार तरीके से आलिया को प्रजेंट किया है। आलिया भट्ट इस ट्रेलर में काफी कमाल की लग रहीं हैं और उनके अभिनय के दीवाने आप जरूर बनने वाले हैं।

रियल स्टोरी पर आधारित ये फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर पहले काफी विवाद हुआ था लेकिन बाद में सबकुछ क्लियर हो गया। इस फिल्म का ट्रेलर पहले भी रिलीज हो चुका है, हालांकि फिल्म नहीं रिलीज हो पाई थी।

gangubai kathiawadi, trailer, alia bhatt, गंगूबाई काठियावाड़ी, ट्रेलर, आलिया भट्ट

कोरोना वायरस के कारण फिल्म को टालना पड़ा था और अब ये फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसी वजह से फिर एक ट्रेलर रिलीज किया गया है। आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं और ट्रेलर में उनकी छोटी सी झलक दिखाई पड़ी है।

हालांकि अजय देवगन का किरदार कुछ खास बड़ा नहीं है। इस ट्रेलर की बात करें तो ये 3 मिनट से ज्यादा का है और फैंस इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं।

आलिया भट्ट काफी समय से चाहतीं थीं कि वो संजय लीला भंसाली के साथ काम करें और अब उनको ये मौका मिल चुका है। स्टारकास्ट की बात करें तो इस ट्रेलर में जिस सर्भ और विजय राज जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है ये तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X