TRAILER: शाहरूख सलमान के नाम पर अब किडनैपिंग भी SUPERHIT!
कल रात माता का मुझे ईमेल आया है, माता का फेसबुक पे बुलाया है...ये है अरशद वारसी और अमित साध की गुड्डू रंगीला का गाना। फिल्म का ट्रेलर काफी रंगीला है। अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय का गुड्डू रंगीला ट्रेलर आपको गुदगुदाएगा। फिल्म हल्की फुल्की लेकिन अच्छी कॉमेडी लग रही है। सुभाष कपूर की अगली फिल्म है और पिछली बार उन्होंने जॉली एलएलबी से दर्शकों को काफी इंटरटेन किया था।
ट्रेलर में तीन चीज़ें बहुत अच्छी हैं - एक रोनित रॉय का नया एंग्री अवतार, दो - सलमान शाहरूख के नाम पर किडनैपिंग आईडिया और तीन - एक ज़बर्दस्त गाना जिसके बोल है - कल रात माता का मुझे ईमेल आया है, माता का फेसबुक पे बुलाया है। देखिए पूरा ट्रेलर -
<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/EOGKZTxvCss" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications












