Trailer- रिलीज हुआ इंडियाज मोस्ट वांटेड का ट्रेलर- आतंक से लड़ते नजर आए अर्जुन कपूर
Recommended Video
अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये काफी शानदार लग रहा है। इस ट्रेलर की बात करें तो अर्जुन कपूर अपने चार साथियों के साथ मिलकर इंडिया के सबसे बड़े वांटेड को ढूंढने का जिम्मा लेते हैं। इस वांटेड को भारत का ओसामा कहा जाता है। इसके साथ ही फिल्म में कई तरह के आतंकी हमले भी दिखाए हैं। अर्जुन कपूर की ये टीम बिना किसी सपोर्ट के अकेले इस काम के लिए निकलती जिसको लेकर कई तरह की समस्याएं भी सामने आती है।
हालांकि देशभक्ति के जुनून के साथ ये टीम उस आतंकी की तलाश करती रहती है। फिल्म के ट्रेलर से देशभक्ति की खुशबू आ रही है और यही कारण है कि ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार लग रहा है।

अर्जुन कपूर के इस ट्रेलर को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और कई तरह के पॉजिटिव कमेंट्स आ रहे हैं। गौरतलब है कि काफी समय से अर्जुन कपूर को एक हिट की तलाश हैं।
ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि वो पूरी हो जाएगी। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है और फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। आप देखिए ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











