Trailer: रिलीज हुआ अनुपम खेर और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर
Recommended Video

काफी समय से चर्चा में चल रही अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। बता दें कि ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित हैं। गौरतलब है कि अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आ रहें हैं जो कि संजय बारू की भूमिका में नजर हैं। पत्रकार संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे।

इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री सुजैन बर्नट सुजैन जो कि काई टीवी सीरिएल्स में नजर आ चुकी हैं। ये फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है और फिल्म कॉंग्रेस की दखलअंदाजी और मनमोहन सिंह के फैसलों को दिखाती है। आप देखिए ये ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











