TRAILER 2: तीन अप्रैल को सिर्फ ब्योमकेश वरना कलकत्ता FINISH!
[ट्रेलर वीडियो] ब्योमकेश बख्शी का नया ट्रेलर रिलीज़ हो गया और कलकत्ता हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। क्योंकि अगर ब्योमकेश ने ये गुत्थी नहीं सुलझाई तो कलकत्ता हो जाएगा फिनिश। जी हां, ब्योमकेश बख्शी का नया ट्रेलर पिछले ट्रेलर से ज़्यादा रहस्य, सस्पेंस, रोमांच और गुत्थियों में उलझा दिखाई दे रहा है।
ब्योमकेश एक मौत की गुत्थी सुलझाने में अपना सब कुछ दांव पर लगाएंगे पर क्या वो खुद को और कलकत्ता को बचा पाएंगे यही फिल्म की कहानी है। म्यूज़िक ज़बर्दस्त लग रहा है और इस बार अन्य किरदारों की भी झलक देखने को मिली जिसमें इंडियन आइडल और बदमाश कंपनी फेम मियांग चैंग सस्पेंस के साथ दिखे हैं। अब फिल्म के लिए तो 3 अप्रैल का इंतज़ार करना ही होगा लेकिन तब तक आप ये ट्रेलर देख कर काम चला लीजिए -
Warning: ये ट्रेलर आपके रोमांच को दोगुना करने वाला है!
देखिए TRAILER ब्योमकेश बख्शी -


Click it and Unblock the Notifications
















