..................... Tragedy king dilip kumar bhabhi begum para famous for her glamorous photoshoot - Hindi Filmibeat

50 के दशक में करवाया बोल्ड फोटोशूट, अदाओं से फैन्स के दिलों में उतर जाती थी ये हसीना

Begum Para Career: हिंदी सिनेमा में वैसे तो काफी सारी हसीनाएं रही है। जिन्होंने बड़े पर्दे पर राज किया और अपनी एक झलक से हर किसी को दीवाना बना दिया। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही हसीन के बारे में बताने वाले हैं जो ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से खास रिश्ता रखती थी तो चलिए जानते हैं कि वो कौन है।

Begum Para

बेगम पारा की खूबसूरती के दीवाने थे लोग

दरअसल हम बात कर रहे हैं जुबैल उल हक उर्फ़ बेगम पारा की। वो बड़े पर्दे पर बेगम पारा के नाम से ही जानी जाती थी। 40 और 50 के दशक में वह एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी और अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती थी।

बेगम पारा ने करवाया था बोल्ड फोटोशूट

अगर हम बेगम पारा की बात करें तो आपको बता दें कि उनके नाम वैसे तो कई विवाद थे लेकिन सबसे बड़ा विवाद उनके बोल्ड फोटोशूट था। साल 1951 के दौरान अभिनेत्री ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया और इसको लेकर खूब बवाल हुआ। दरअसल इसके लिए अभिनेत्री ने बहुत ही ज्यादा बोल्ड अवतार लिया था।

बेगम पारा अपने समय की बोल्ड आइकॉन मानी जाती थी और उनका ग्लैमरस अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता था। सालों तक उनके अंदाज को कोई टक्कर तक नहीं दे पाया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बेगम पारा पाकिस्तान से ताल्लुक रखती थी और उनका जन्म 1926 में ब्रिटिश भारत के झेलम में हुआ था जो आजादी के बाद पाकिस्तान में चला गया।

बेगम पारा का जन्म एक अच्छे खासे परिवार में हुआ था। और उनका परिवार भी सिनेमा से जुड़ा हुआ था। उनसे पहले उनके पति और देवर भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन चुके थे।

दिलीप कुमार की भाभी थीं बेगम पारा

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बेगम पारा मशहूर ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार की भाभी और अभिनेता नासिर खान की पत्नी थी। उनके बेटे आयूब खान ने भी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया और फिल्मों में कदम रखा लेकिन माता-पिता जैसे सफलता हासिल नहीं कर पाए। आयूब खान ने इसीलिए ज्यादातर टीवी इंडस्ट्री में काम किया।

अदाओं से लोगों के दिलों में उतर जाती थीं बेगम पारा

साल 1940 और 1950 के दौरान बेगम पारा ने चांद, मेहंदी और नीलकमल जैसी शानदार फिल्में अपने करियर में दी। भले ही तब उनका नाम बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल नहीं होता था लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों के बीच में अपनी एक खास जगह बना ली थी।

उस जमाने में फिल्मों में महिलाओं का रोल बहुत ही ज्यादा सिमटा हुआ होता था तो इसीलिए एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद अलग से पहचान बनाना मुश्किल हुआ करता था। लेकिन आज भी उनको उनके बोल्ड फोटोशूट के लिए याद किया जाता है। बेगम पारा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में देखा गया था। इस फिल्म से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन साल 2008 में उनका निधन हो गया।

Read more about: begum para
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X