POSTER: 16 महीनों से था फिल्म का इंतज़ार..रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ट्रैफिक का पोस्टर रिलीज़ किया गया है और ये बेहतरीन लग रहा है। ट्रैफिक, एक सच्ची घटना पर आधारित रोंगटे खड़े कर देनी वाली फिल्म है।
फिल्म दिवंगत डायरेक्टर राजेश पिल्लई ने बनाई है और इसे फॉक्स स्टार हिंदी और इंडेमॉल इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म इसी नाम से बनी एक मलयाली फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। ट्रैफिक ने दर्शकों का दिल जीता था और कई फिल्म फेस्टिवल के अवार्ड भी अपने नाम किए हैं।
[हर महीने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म और बॉलीवुड के 1000 करोड़!]
फिल्म एक ट्रैफिक हवलदार की कहानी है जो रिश्वत के मामले में सस्पेंड होने के बाद वापस अपनी ड्यूटी जॉइन कर रहा है। और आते ही उसे मिलता है एक बेहद ज़िम्मेदारी भरा काम, एक दिल को भरी ट्रैफिक में ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहर पहुंचाना।
फिल्म में दिव्या दत्ता, जिम्मी शेरगिल और सचिन खेड़ेकर, विशाल सिंह, जिश्नू, प्रसेनजित चटर्जी जैसे कलाकार। देखिए 2016 में आने वाली वो फिल्में जिनके पोस्टर ने जीता फैन्स का दिल -


Click it and Unblock the Notifications











