कैटरीना कैफ की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने रोका, धड़ल्ले से वायरल हुए मीम्स- VIDEO

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल संग कटरीना कैफ शादी करने जा रही हैं। 7-9 दिसंबर तक शादी के फंक्शन राजस्थान में शादी अंदाज तक चलने वाले हैं। हाल में ही कैटरीना कैफ इंडियन आउटफिट्स में विकी कौशल के घर पहुंची जहां बीच रास्ते में कैटरीना कैफ की कार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका।

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है व कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर खूब मीम्स शेयर किए।

Katrina Kaif Car

रविवार को सफेद रंग की कार में कैटरीना कैफ होने वाले पति विकी कौशल के घर पहुंची। इस बीच रास्ते में ट्रेफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद कार को रवाना होने दिया।

इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी तैरने लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि शादी से पहले कैटरीना कैफ को मुंह दिखाई करवानी पड़ी, कुछ ने कहा- शादी की डेट पूछने आया था तो कुछ यूजर्स ने अलग तरह के मीम्स शेयर किए।

बता दें कैटरीना कैफ और विकी कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर में 7 फेरे लेंगे। इस दौरान करीब 120 मेहमान शामिल होंगे जिसमें उनके करीबी दोस्त व रिश्तेदार शामिल होंगे। बॉलीवुड से कौन सी हस्तियां शामिल होंगी इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X