#TRAILER: रोमांस, आईटम, कॉमेडी फिल्मों की 'ट्रैफिक' से दूर...बेहतरीन फिल्म!
बायोपिक, स्पोर्ट्स, रोमांस, आईटम, इरॉटिक फिल्मों की भीड़ में ट्रैफिक का ट्रेलर बिल्कुल अलग खड़ा दिखाई देगा। और सवा 2 मिनट का ये ट्रेलर आपको पलकें झपकाने का भी मौका नहीं देगा।
मनोज बाजपेयी, दिव्या दत्ता, जिम्मी शेरगिल, सचिन खेड़ेकर, किटू गिडवानी जैसी ज़बर्दस्त अभिनेताओं से सजी ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसका ट्रेलर एक बेहतरीन फिल्म का वादा करता है।
[इन 10 पोस्टर ने 2016 की अपकमिंग फिल्मों के लिए बढ़ाया क्रेज़]
फिल्म दिवंगत डायरेक्टर राजेश पिल्लई ने बनाई है और इसे फॉक्स स्टार हिंदी और इंडेमॉल इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म एक ट्रैफिक हवलदार की कहानी है जो रिश्वत के मामले में सस्पेंड होने के बाद वापस अपनी ड्यूटी जॉइन कर रहा है। और आते ही उसे मिलता है एक बेहद ज़िम्मेदारी भरा काम, एक दिल को भरे ट्रैफिक में ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहर पहुंचाना।
देखिए ट्रैफिक का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications














