..................... Traffic constable recreate a rap for Traffic based on Ranveer singh's Apna time ayega - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह के 'अपना टाइम आएगा' के तर्ज पर इस ट्रैफिक कॉंस्टेबल मे बनाया ये ट्रैफिक रैप

इस समय दिल्ली के एक कॉंस्टेबल का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और उनका नाम हेड कॉंस्टेबल संदीप शाही है। बता दें कि फिल्म गल्ली बॉय के तर्ज पर उन्होने ट्रैफिक नियमो को लेकर एक रैप सॉंग तैयार किया है और इसको वो गाते हुए नजर आ रहें हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'गली ब्वॉय' का गाना 'अपना टाइम आएगा..' काफी हिट हुआ है। युवाओं की जुबान पर अभी भी इस गाने के बोल सुनाई देते हैं।

इस गाने को करोड़ो व्यूज मिलने के साथ 'अपना टाइम आएगा' नाम की टी-शर्ट को भी युवाओं ने खूब पसंद किया। गौरतलब है कि संदीप शाही के गाने की तर्ज अपना टाइम आएगा कि तर्ज पर कुछ इस तरह की है..

ranveer singh, gully boy, रणवीर सिंह, गली बॉय

उन्होने 'अपना टाइम आएगा' को बदलकर ' बात मेरी मान सुरक्षा को जान, तेरा टाइम आएगा' कर दिया है। मतलब सीधा और साफ है कि अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं तो आपका टाइम भी काफी जल्दी आ जाएगा।

इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग इसको जमकर शेयर भी कर रहें हैं। गौरतलब है कि संदीप कुछ सालों पहले अपनी पत्नी को रोड एक्सीडेंट में खो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X