यश की Toxic का काउंटडाउन हुआ शुरू, टीजर की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस की धड़कनें हुई तेज!
Toxic teaser release date and time: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश की अपकमिंग मोशन पिक्चर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ऑफिशियल टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और समय सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी है।

टीजर रिलीज डेट और समय
साउथ की फिल्म 'टाक्सिक' टीजर कल यानी 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगा और समय है सुबह के 9:35 बजे। आपको बता दे, यह जानकारी फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर और घोषणा पोस्ट के साथ जारी की गई है।
पोस्टर में क्या दिखाया गया
पोस्टर में यश को एक बर्फीले और खून से लथपथ बैकड्रॉप में दिखाया गया है, जिससे फिल्म की अंधेरी दुनिया का एहसास मिलता है। इसी पोस्टर पर फिल्म की ऑफिशियल थीमलाइन 'A Fairy Tale for Grown-Ups' भी लिखी है।
फिल्म के बारे में
'टॉक्सिक' का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में यश के अलावा कई बड़े सितारे भी अहम रोल्स में हैं, जिनमें शामिल हैं- कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत। ये सभी कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है, जिससे इसे एक बड़े ग्लोबल दर्शक पहुंचाने की प्लानिंग है।
थिएट्रिकल रिलीज
'टॉक्सिक' का सिनेमा घरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होना तय है। यह रिलीज डेट फेस्टिव सीजन जैसे ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के समय के साथ मिलती है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











