प्रोड्यूसर और एक्टर दोनों बनना काफी टफ: अभय देओल
अभय ने कहा कि हम एक्टर और प्रोड्यूसर जब दोनों होते हैं तो फिल्म से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का मौका मिलता है। लेकिन यह दोहरी जिम्मेदारी होती है। अपनी पार्टनर प्रीति के बारे में बात करते अभय ने कहा कि वह काफी मेहनती लड़की है। मुजे उम्मीद है कि लोग हमें साथ में देखना पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि 'वन बाय टू' एक प्रेम कहानी है जो एक युगल पर आधारित है, जिनकी मुलाकात मुंबई में होती है। दोनों अपनी जिंदगी से तंग आ चुके हैं और परिस्थिति को बदलना चाहते हैं। फिल्म में हेल्दी कॉमेडी को थोड़े ही बोल्ड अंदाज में पेश करने की कोशिश की गयी है।
फिल्म के बारे में फिल्म के हीरो अभय कहते हैं कि यह फिल्म उनकी पहले की फिल्मों 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'सोचा न था' का मेल है, जो रूमानियत, दर्शन और साहस के बारे में बात करती है। 'वन बाय टू' की निर्देशक देविका भगत हैं।


Click it and Unblock the Notifications












