मुश्किल था एकसाथ हम तीनों का मिलना: बॉबी

By Neha Nautiyal

Sunny Deol, Bobby Deol
बॉलीवुड फिल्म 'अपने' में अभिनय के बाद से धर्मेद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल को रुपहले पर्दे पर एक बार फिर साथ आने में तीन साल का समय लगा।

बॉबी कहते हैं कि इस देरी की वजह उन तीनों को साथ में पेश करने वाली बढ़िया हास्य पटकथा का न मिलना था।अब धर्मेद्र अपने दोनों बेटों के साथ 'यमला पगला दीवाना' में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

बॉबी ने बताया, "लोगों को 'अपने' बहुत पसंद आई थी। उनका कहना था कि इस फिल्म ने वास्तव में उन्हें रुलाया था। इसलिए मेरे पिता ने तय किया कि अब हम तीनों जिस अगली फिल्म में काम करेंगे वह हास्यप्रधान होगी लेकिन एक अच्छी हास्य पटकथा मिलना आसान नहीं था।"

उन्होंने कहा, "हमें एक अच्छी पटकथा पर काम करने में डेढ़ साल का समय लग गया। इस वजह से हमें बड़े पर्दे पर लौटने में इतना समय लगा।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X