अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी ऐसी धमकी

Diljit Dosanjh Threatened: दिलजीत दोसांझ के गाने सुनने के लिए लोग बेताब रहते हैं और इस वक्त उनके शोज ऑस्ट्रेलिया में हो रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसा हो गया है जो कि फैंस को काफी परेशान करने के लिए काफी है।
दरअसल खालिस्तानियों ने दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। ऑस्ट्रेलिया में उनके अगले शो को लेकर अब विचार हो रहे हैं और चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल खालिस्तानी दिलजीत दोसांझ से इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्होने कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर छू लिए थे।
बता दें कि पंजाब के ये मशहूर सिंगर और एक्टर केबीसी के 17वें सीजन में पहुंचे थे और उम्र में बड़े होने के लिहाज से दिलजीत ने महानायक के पैर छू लिए थे।
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी
खबरें हैं कि दिलजीत को खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने धमकी दी है। उनका आरोप है कि गुस्से का कारण बिग बी इसलिए हैं क्योंकि 31 अक्टूबर, 1984 को हुए सिखों के नरसंहार के दौरान अमिताभ बच्चन ने कातिलों का साथ दिया था और नरसंहारी नारे लगाकर भीड़ को उकसाया था। इसके बाद बवाल मचा हुआ है और देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलिया में उनका अगला शो होता है या नहीं। हालांकि दिलजीत और अमिताभ बच्चन की तरफ से किसी तरह को कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किसी को धमकी दी हो बल्कि कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। दिलजीत दोसांझ अभिनेता होने के साथ साथ कमाल के सिंगर भी हैं और कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











