टोटल सियापा- अली ने कहा पाकिस्तानी शाहिद अफरीदी से परेशान!
यामी गौतम फिल्म में बहुत ही खूबसूरत नज़र आई हैं लेकिन साथ ही उनके फैन्स का मानना है कि विक्की डोनर के बाद टोटल स्यापा जैसी फिल्म करने में यामी को देखकर उन्हें थोड़ी सी निराशा हुई है। फिल्म की कहानी यामी और अली के इर्द गिर्द ही घूमती है। अली एक पाकिस्तानी है लेकिन वो प्यार करता है यामी से जो कि एक पंजाबी है। फिल्म के ट्रेलर में एक डायॉग है जहां पर यामी गौतम शाहिद अफरीदी के बारे में कहती हैं "जब इंडिया से पाकिस्तान क्रिकेट हार गया था तो उन्होंने कहा था इंडिया वालों का दिल हमारे जितना बड़ा नहीं है। तो क्या हम क्रिकेट हार जाएं।" इसपर अली ने जवाब दिया "शाहिद अफरीदी से हम भी परेशान हैं।"
इस डायलॉग के बारे में जब अली ज़फर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक मजाक है और उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान के लोगों को या फिर शाहिद अफरीदी इस बात पर किसी तरह की नाराजगी जाहिर करेंगे। क्योंकि ये एक कॉमेडी फिल्म है और अगर लोग फिल्म देखेंगे तो सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी। अली ने कहा कि शाहिद अफरीदी उनके भी फेवरेट क्रिकेटर हैं और वो उनकी बैटिंग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने जानबूझकर शाहिद अफरीदी पर कोई कमेंट नहीं किया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/2iCj4qDGNu4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
