'टोटल सियापा' बदल देगी यामी कि किस्मत?
इस फिल्म में यामी पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जफर के साथ दिखती हैं। ई. निवास निर्देशित और नीरज पांडेय द्वारा लिखी 'टोटल सियापा' एक पाकिस्तानी लड़के और हिन्दुस्तानी लड़की की प्रेम कहानी है।
'टोटल सियापा' की खूबसूरत तस्वीरें
यामी को इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छे रिस्पांस मिले हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म भी लोगों को पसंद आयेगी। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसका पाकिस्तान में भी काफी इंतजार हो रहा है।
यामी गौतम ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी से की थी
फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है देखते हैं कि फिल्म क्या गुल खिलाती है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही है।
Did You Know: यामी गौतम ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कलर्स के पॉपुलर शो 'यह प्यार ना होगा कम' से की थी। इस हिट सीरयल में यामी के कोस्टार थे गौरव खन्ना। ब्राह्मण का लड़का और कायस्थ की लड़की की प्रेमकहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो से यामी ने अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












