Total Dhamaal Trailer Live: रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर, हंस हंस के लोट पोट हो जाएंगे आप
Recommended Video

जो पहले पहुंचेगा..पैसा उसी को मिलेगा..अजय देवगन, अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित की एंट्री ने फिल्म को एक अलग ही मसाला दे दिया है। फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार जो पहली वाली धमाल से काफी मेल खाता हुआ नजर आ रहा है। इन सबके अलावा जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रीतेश देशमुख और जावेद जाफरी ने दमदार कॉमेडी की है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत से ही सभी अपने अपने अजीबों गरीब वाहनों के साथ पैसे की तलाश में होतें है जो कि सबको काफी हंसाने वाला लगता है।
बाद में एक विलेन के रूप में महेश मांजरेकर की एट्री होती है दो कि काफी फनी लग रहें हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कई तरह के जानवर जैसे शेर, गेंडा और बंदर दिखाए हैं जो कॉमेडी का डबल डोज दे रहें हैं।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक गाने में दिखी हैं जो कि गेस्ट एपीएरेंस में हैं। इन सब से एक बात को तय कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है और पहली वाली धमाल को टक्कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications