टोटल धमाल' First Review: सुपर मजेदार है अजय देवगन की यह कॉमेडी फिल्म- पैसा वसूल
Recommended Video

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी स्टारर फिल्म टोटल धमाल वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म यूएई में गुरुवार को ही रिलीज हो चुकी है, जहां से फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरु हो चुकी है। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया है।
फिल्म को लेकर आई प्रतिक्रियाओं की मानें तो इस फिल्म को ज्यादा दिमाग लगाकर ना ही देंखे तो बेहतर होगा। फिल्म हिस्सों में काफी मजेदार है। कुछ सीन्स ज्यादा खींच दिये गए हैं, जो कि बोर करती है.. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म इंटरटेनमेंट देती है।

फिल्म आपको 2 घंटें की साफ सुथरी पैसा वसूल कॉमेडी पेश करती है, जो आप फैमिली के साथ वीकेंड पर आराम से देख सकते हैं। यहां कोई डबल मिनिंग डायलॉग्स या फूहड़ता नहीं दिखेगी। वहीं, लगभग 18 सालों के बाद अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित को साथ देखना शानदार है।
यहां जानें टोटल धमाल को लेकर कैसी रही प्रतिक्रिया-


Click it and Unblock the Notifications