अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की पूरी प्लानिंग
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के लिए खास प्रमोशन किया जा रहा है। दरअसल, मेकर्स अलग अलग भाषाओं में फिल्म ट्रेलर का स्पूफ रिलीज कर रहे हैं, ताकि सिर्फ हिंदी भाषी ही नहीं, बल्कि हर तरफ फिल्म का क्रेज हो।
टोटल धमाल पूरी तरह से फैमिली फिल्म है। निर्देशक ने बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है। लिहाजा, फिल्म का प्रमोशन भी मजेदार तरीके से किया जा रहा है, जिससे सभी इस फिल्म की तरफ आकर्षित हों। फिल्म के ट्रेलर को पंजाबी, मराठी, गुजराती और भोजपुरी में रिलीज किया गया है। इससे फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी फैलेगी और ज्यादा दर्शक इसके बारे में जान सकेंगे।

जाहिर तौर पर टोटल धमाल टीम की यह मार्केटिंग स्ट्रैटेजी फिल्म को काफी फायदा पहुंचा सकती है। कम से कम फिल्म की ओपनिंग तक। लोगों की उत्सुकता फिल्म को लेकर बनी रहेगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'धमाल' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications