रिलीज से पहले ही टोटल धमाल का चौथा सीक्वल Final, अजय देवगन के साथ संजय दत्त, एकदम जबरदस्त
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इन्हीं में से एक है अजय देवगन की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल.. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद से ये ही ये फिल्म सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 12 साल पहले आई फिल्म धमाल की तीसरी सीक्वल है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि अब इस फिल्म का चौथा पार्ट भी बनने जा रहा है। जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टोटल धमाल रिलीज से पहले ही मेकर्स ने जबरदस्त प्लानिंग कर ली है।
[44 साल की शोले 2019 में रीमेक, ऐसी दिलचस्प स्टारकास्ट, चौंक जाएंगे आप]
बताया जा रहा है कि टोटल धमाल की रिलीज ये पहले ही धमाल सीरीज के मेकर्स मे दो-दो टाइटल पहले से ही बुक करा लिए हैं जो कि 'ट्रिपल धमाल' और 'फन ऑन धमाल' हैं। और तो और रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर इंदर कुमार ने तो चौथे पार्ट की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इंदर कुमार टोटल धमाल में संजय दत्त को न पाने से काफी निराश हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि चौथे पार्ट में संजय दत्त और अजय देवगन को साथ-साथ देखा जा सकेगा। ऐसे में फैंस की बेसब्री और भी बढ़ गई है।

बात करें टोटल धमाल की तो यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी जबकि फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी यानी आज दर्शकों के सामने आएगा। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें जो आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देंगी।


Click it and Unblock the Notifications