HD में लीक हो गई अजय देवगन की 'टोटल धमाल' फुल मूवी- धड़ाधड़ हो रही डाउनलोड
अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल को भी रिलीज के कुछ ही दिनों में तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। जी हां, फिल्म की एचडी प्रिंट ऑनलाइन फ्री उपलब्ध है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को धड़ल्ले से डाउनलोड भी किया जा रहा है। पाइरेसी को रोकने के लिए बने नियमों के बावजूद तमिलरॉकर्स को रोकना नामुमकिन सा हो गया है।
22 फरवरी को रिलीज हुई टोटल धमाल, रिलीज के तीसरे ही दिल लीक हो गई। जाहिर है इससे फिल्म की कमाई भी प्रभावित हुई। लेकिन इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस ने इतना पसंद किया कि यह 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है।

हाल ही में सरकार ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दी है। अंधाधुन हो रही फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें दोषी पाए व्यक्ति को 3 साल जेल और 10 लाख जुर्माना की सजा हो सकती है। लेकिन फिलहाल रिलीज होने वाली फिल्में इसके जाल में फंसती जा रही हैं।
यहां जानें हाल फिलहाल की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications











