टोरंटो महोत्सव में नहीं होंगी रानी, प्रियंका

टोरंटो महोत्सव के सह-निदेशक कैमरन बेली ने कहा, "मैं पिछले साल रानी मुखर्जी को यहां देखकर बहुत रोमांचित था। मैं उनकी फिल्में कई सालों से देख रहा हूं। एक कलाकार के बतौर वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह गंभीर और हास्यप्रधान दोनों ही तरह की भूमिकाएं एक जैसी सहजता से करती हैं।"
पढ़े : रानी मुखर्जी बनेंगी दुल्हन!
कैमरन को महोत्सव में प्रियंका चोपड़ा की कमी भी खल रही है।वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि प्रियंका धरती पर मौजूद सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं उनका भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"पिछले साल महोत्सव में प्रियंका की आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाट्स योर राशि?' और रानी मुखर्जी की 'दिल बोले हडिप्पा' ने बहुत लोकप्रियता हासिल की थी।
actress अभिनेत्री टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव टोरेंटो प्रिंयका चोपड़ा बॉलीवुड रानी मुखर्जी international film festival priyanka chopra rani mukharjee toronto


Click it and Unblock the Notifications