..................... तोरबाज़, दुर्गामती और इंदू की जवानी पूरी फिल्म हो गई ऑनलाइन लीक | Torbaaz, Durgamati and Indoo Ki Jawani full movie leaked online for free download - Hindi Filmibeat

तोरबाज़, दुर्गामती और इंदू की जवानी रिलीज होते ही गई लीक- पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइड फ्री उपलब्ध

By Filmibeat Desk

11 दिसंबर को बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं- तोरबाज़, इंदू की जवानी और दुर्गामती। तोरबाज़ और दुर्गामती को सीधे ओटीटी पर लाया गया है, जबकि इंदू की जवानी सिनेमाघरों में रिलीज की गई। लॉकडाउन के दौरान रूकी हुई फिल्में, धीरे धीरे अब दर्शकों के सामने लाई जा रही हैं। जाहिर है दर्शक इन फिल्मों को लेकर उत्साहित थे।

लेकिन अफसोस है कि तीनों की फिल्में कुख्यात वेबसाइड तमिलरॉकर्स द्वारा पाइरेसी का शिकार बन गई और ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। एक ओर इंदू की जवानी की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका असर दिख सकता है, वहीं तोरबाज़ और दुर्गामती की व्यूअसरशिप भी प्रभावित हो सकती है।

Torbaaz

बता दें, तोरबाज़ नेटफ्लिक्स पर लाई गई है। हालांकि फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन संजय दत्त को अलग अंदाज में देखने के लिए दर्शकों में उत्साह है। वहीं, अमेज़न प्राइम वीडियो पर आई भूमि पेडनेकर स्टारर दुर्गामती को भी निगेटिव प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है।

तमिलरॉकर्स की बात करें तो कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।

क्या है तमिलरॉकर्स-

बता दें, तमिलरॉकर्स एक टॉरेंट वेबसाइट है, जो गैरकानूनी तरीके से बॉलीवुड, टॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए ऑनलाउन उपलब्ध कराती है। 2018 से अब तक लगभग सभी फिल्में इस वेबसाइट पर लीक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X